लाइव न्यूज़ :

उसे आहत होते देखना दुखदायी था: रूट ने यॉर्कशर के साथ खिलाड़ी अजीम रफीक के बारे में कहा

By भाषा | Updated: August 23, 2021 21:05 IST

Open in App

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने सोमवार को कहा कि वह यॉर्कशर टीम के पूर्व साथी खिलाड़ी अजीम रफीक के क्रिकेट क्लब में ‘संस्थागत नस्लवाद’ का सामना करने के आरोपों से ‘दुखी’ है। उन्होंने ऐसे मामलों से बचने के लिए सभी हितधारकों से अधिक जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। इंग्लैंड अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान रफीक ने पिछले साल एक साक्षात्कार में कहा था कि यॉर्कशर की तरफ से 2008-2017 के बीच खेलते हुए वे खुद को बाहरी महसूस करते थे।क्लब ने पिछले सप्ताह एक माफीनामा जारी करते हुए कहा था कि रफीक ‘अनुचित व्यवहार का शिकार’ बने थे।रूट ने कहा कि खेल में नस्लवाद को दूर करने के लिए अभी बहुत काम करना बाकी है।उन्होंने कहा, ‘‘ मैं वास्तव में उस रिपोर्ट पर बहुत अधिक अटकलें या टिप्पणी नहीं कर सकता जो मैंने नहीं देखी है, लेकिन टीम के पूर्व साथी और दोस्त के रूप में उसे आहत होते देखना मेरे लिए मुश्किल है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ और मुझे लगता है कि किसी भी चीज से अधिक, यह दर्शाता है कि खेल के रूप में हमें अभी भी बहुत काम करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSri Lanka vs England, 3rd ODI: 191 रन की साझेदारी, 20 चौके और 10 छक्के?, रूट-ब्रूक ने जड़े शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

क्रिकेटSL vs ENG, 2nd ODI: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, जो रूट ने बैट और बॉल से किया शानदार प्रदर्शन

क्रिकेटAustralia vs England, 5th Test: जो रूट के बाद ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने पूरे किए शतक, तीसरे दिन का खेल खत्म, 134 रन आगे ऑस्ट्रेलिया

क्रिकेटAustralia vs England, 5th Test: ऑस्ट्रेलिया 218 रन पीछे और 8 विकेट शेष?, इंग्लैंड की टीम 384 पर ढेर, रूट ने खेली 160 की सर्वश्रेष्ठ पारी, 9 रन दूर हेड, 91 पर नाबाद

क्रिकेटAshes Test series: जो रूट ने रिकी पोंटिंग की बराबरी की, एशेज में SCG में शतक लगाकर करियर में पहली बार बनाया बड़ा रिकॉर्ड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!