लाइव न्यूज़ :

आईओसी अध्यक्ष की फिसली जुबान, जापानियों को कहा चीनी

By भाषा | Updated: July 13, 2021 14:06 IST

Open in App

तोक्यो, 13 जुलाई (एपी) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थामस बाक ने पिछले सप्ताह तोक्यो पहुंचने के बाद मंगलवार को पहली बार सार्वजनिक तौर पर उपस्थिति दर्ज करायी लेकिन इस दौरान अपने संबोधन में उनकी जुबान फिसल गयी और वह ‘जापानी लोगों’ के बजाय ‘चीनी लोगों’ का जिक्र कर गये। बाक ने हालांकि तुरंत ही अपनी गलती सुधार दी थी।

बाक ने यहां पहुंचने के बाद पहले तीन दिन मध्य तोक्यो में एक पंचतारा होटल में बिताये। तोक्यो पहुंचने पर प्रत्येक व्यक्ति की तरह कुछ दिनों तक उनकी गतिविधियां भी बेहद सीमित रही।

उनका पहला पड़ाव आयोजन समिति का मुख्यालय था जहां उन्होंने एक साल बाद दर्शकों के बिना आयोजित किये जा रहे खेलों के बारे में अपनी बात रखी। तोक्यो में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण आपातकाल लागू है और इसलिए आयोजकों ने स्थानीय दर्शकों को भी स्टेडियमों से दूर रखने का फैसला किया है।

ओलंपिक खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच आयोजित किये जाएंगे जबकि आपातकाल 22 अगस्त तक लागू रहेगा।

बाक ने अपने उदघाटन भाषण में ओलंपिक आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो और सीईओ तोशिरो मुतो से कहा, ‘‘आपने ओलंपिक खेलों के लिये तोक्यो शहर को सर्वश्रेष्ठ तरीके से तैयार किया है। यह इसलिए भी उल्लेखनीय है क्यों कि हम अभी बेहद मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब उद्घाटन समारोह में 10 दिन का समय बचा है। इसका मतलब यह भी है कि अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।’’

बाक ने इसके बाद जापान के मेजबानों को संबोधित करते हुए ‘जापानी लोगों’ के बजाय ‘चीनी लोगों’ कह दिया लेकिन जल्द ही उन्होंने इसमें सुधार भी कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी का मुख्य लक्ष्य हर किसी, हमारे खिलाड़ियों, हमारे प्रतिनिधिमंडल और सबसे महत्वपूर्ण चीनी लोगों – जापानी लोगों के लिये सुरक्षित खेलों का आयोजन करना है।’’

बाक के भाषण को दुभाषिया अंग्रेजी से जापानी अनुवाद कर रहा था। उनकी जुबान फिसली लेकिन दुभाषिये ने ऐसा नहीं किया। इसके बावजूद जापानी मीडिया ने इसकी रिपोर्ट कर दी जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर कड़ी प्रतिक्रिया हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!