लाइव न्यूज़ :

मैड्रिड के साथ डेविस कप फाइनल्स की सहमेजबानी करेंगे इन्सब्रुक और तुरिन

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:17 IST

Open in App

मैड्रिड, 12 अप्रैल (एपी) आस्ट्रिया का इन्सब्रुक और इटली का तुरिन इस साल स्पेन की राजधानी मैड्रिड के साथ मिलकर डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल्स की मेजबानी करेंगे। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मैड्रिड ने बदलाव के साथ 2019 में पहले टूर्नामेंट की अकेले मेजबानी की थी और पिछले साल भी उसे टूर्नामेंट की मेजबानी करनी थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे रद्द कर दिया गया।

आईटीएफ ने कहा कि इन्सब्रुक और तुरिन को प्रभावी बोली पेश करने के बाद चुना गया क्योंकि टूर्नामेंट के लिए विश्व स्तरीय खिलाड़ियों और प्रशंसकों की मौजूदगी के साथ टूर्नामेंट के लिए पहुंचने वाले सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा के कड़े कदम सुनिश्चित होंगे।

प्रत्येक शहर अंतरराष्ट्रीय टीम प्रतियोगिता के छह में से दो ग्रुपों की मेजबानी करेगा। मैड्रिड दो ग्रुप के अलावा दो क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी भी करेगा। इन्सब्रुक और तुरिन को एक-एक क्वार्टर फाइनल की मेजबानी का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट का आयोजन हार्ड कोर्ट पर 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!