लाइव न्यूज़ :

भारत के युवा स्ट्राइकर फारूख चोटिल, टीम ने मालदीव की जीत उन्हें समर्पित की

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:25 IST

Open in App

माले, 14 अक्टूबर घुटने की अंदरूनी चोट के कारण भारतीय स्ट्राइकर फारूख चौधरी सैफ चैंपियनशिप में आगे नहीं खेल पाएंगे और ऐसे में टीम ने मालदीव के खिलाफ जीत को इस युवा फुटबॉलर को समर्पित किया।

भारत ने बुधवार को सुनील छेत्री के दो गोल की मदद से मालदीव को 3-1 से हराया। इस दौरान टीम ने 24 वर्षीय चौधरी को याद किया जो नेपाल के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गये थे जिससे वह चैंपियनशिप से बाहर हो गये। उन्होंने भारत की तरफ से अभी तक 14 मैच खेले हैं।

पूरी टीम ने चौधरी की जर्सी के साथ तस्वीर खिंचवाई। वे कह रहे थे कि, ‘हम तुम्हें बहुत चाहते हैं फारूख।’ टीम ने पूरे मैच के दौरान बेंच पर उनकी जर्सी नंबर 12 रखी हुई थी। गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने यहां तक कि मैच के बाद इंटरव्यू के दौरान यह जर्सी पहनी हुई थी।

गुरप्रीत ने कहा, ‘‘यह फारूख के लिये है। दुर्भाग्य से वह बुरी तरह चोटिल हो गया है और उसने नेपाल के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया था। यह दुखद है कि वह बाहर हो गया है। हम इसे फारूख को समर्पित करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!