लाइव न्यूज़ :

रानी रामपाल की अगुवाई में भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना रवाना

By भाषा | Updated: January 3, 2021 15:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी रानी रामपाल की अगुवाई में भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को अर्जेंटीना के दौरे पर रवाना हो गयी जहां टीम कोविड-19 महामारी के कारण लगभग एक साल के विश्राम के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।

महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं की गयी और ऐसे में भारतीय टीम को बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में अभ्यास करके ही काम चलाना पड़ा।

भारतीय टीम को विश्व की नंबर दो टीम अर्जेंटीना के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला खेलनी है। ये मैच 26, 28, 30 और 31 जनवरी को खेले जाएंगे। इससे पहले भारतीय टीम अर्जेंटीना की जूनियर टीम और ‘बी’ टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।

रानी ने टीम की रवानगी से पहले कहा, ‘‘फिर से दौरे पर जाना अच्छा लग रहा है। पिछले कुछ महीनों में हमने अपने खेल पर कड़ी मेहनत की है और अब समय आ गया है कि हम अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने कौशल का प्रदर्शन करें। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलना थोड़ा भिन्न होगा क्योंकि हमें जैव सुरक्षित वातावरण में रहना होगा। टीम हालांकि मैदान पर लौटने को लेकर उत्साहित है।’’

हॉकी इंडिया और अर्जेंटीना के हॉकी संघ ने दोनों टीमों के लिये जैव सुरक्षित वातावरण तैयार किया है। भारतीय टीम एक होटल में ठहरेगी जहां खाने, टीम बैठकों आदि के लिये अलग से कमरे-हॉल होंगे।

पूरी टीम का रवानगी से 72 घंटे पहले कोविड-19 के लिये आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया।

हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा गया है कि अर्जेंटीना पहुंचने पर टीम को पृथकवास पर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन वह तब भी भारत और अर्जेंटीना की सरकारों के सुरक्षा और स्वास्थ्य उपायों का पालन करेगी। ’’

भारतीय उप कप्तान और गोलकीपर सविता ने अर्जेंटीना दौरे की व्यवस्था करने के लिये हॉकी इंडिया और साइ का आभार व्यक्त किया।

सविता ने कहा, ‘‘हमें प्रतिस्पर्धी लय में लौटने की सख्त जरूरत है क्योंकि ओलंपिक में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। हम अभ्यास सत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन किसी भी खिलाड़ी की अंतरराष्ट्रीय मैचों में असली परीक्षा होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!