लाइव न्यूज़ :

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों ने किया निराश

By भाषा | Updated: October 5, 2021 17:51 IST

Open in App

ओस्लो (नॉर्वे), पांच अक्टूबर प्रतिभावान हैनी कुमारी सहित भारत की युवा पहलवानों को उम्मीद के मुताबिक मंगलवार को यहां विश्व चैंपियनशिप में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

हैनी ने 50 किग्रा वर्ग में कोरिया के मिरान चियोन के खिलाफ 9-2 की जीत के साथ शुरुआत की लेकिन क्वार्टर फाइनल में रूस की नादेजदा सोकोलोवा के खिलाफ उन्हें सिर्फ 35 सेकेंड में शिकस्त झेलनी पड़ी।

सोकोलोवा ने शुरुआती 15 सेकेंड में ही 6-0 की बढ़त बना ली और इसके बाद उन्हें मुकाबला अपने नाम करने में अधिक समय नहीं लगा।

पूजा को 53 किग्रा वर्ग में जापान की अकारी फुजिनामी के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी जिन्होंने अपने करियर में अब तक कोई मुकाबला नहीं गंवाया है।

पूजा को क्वालीफिकेशन दौर में नहीं खेलना था लेकिन वह प्री क्वार्टर फाइनल में तकनीकी दक्षता के आधार पर हार गई।

भतेरी रूस की दिनारा कुदाएवा सेलिखोवा के खिलाफ एक भी अंक नहीं जुटा सकी और उन्हें 0-8 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

सुबह के सत्र में चुनौती पेश करने वाली किरन (76 किग्रा) भारत की एकमात्र सीनियर खिलाड़ी थी लेकिन उन्हें भी जूझना पड़ा। किरन ने कोरिया की किम कोली को 6-0 से हराकर शुरुआत की लेकिन क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की एडेलिन मारिया ग्रे ने उन्हें चित्त कर दिया।

शाम के सत्र में पिंकी विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली भारत की सिर्फ पांचवीं महिला पहलवान बनने के लिए चुनौती पेश करेंगी। उन्हें अमेरिका की जेना रोस बुरकर्ट के खिलाफ कांस्य पदक के प्ले आफ में उतरना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!