लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक में अपने खिलाड़ियों का देशवासी पूरे दिल से करेंगे समर्थन: राष्ट्रपति कोविंद

By भाषा | Updated: January 26, 2020 08:58 IST

President Kovind on Tokyo Olympics: 2020 टोक्यो ओलंपिक को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारतीय दल के साथ करोड़ों देशवासियों की शुभकामनाओं और समर्थन की ताकत मौजूद रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएंभारत इन ओलंपिक खेलों में 120-125 खिलाड़ियों का दल भेज सकता है

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि 24 जुलाई से नौ अगस्त तक आयोजित 2020 टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का देशवासी दिल से समर्थन करेंगे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि ओलंपिक 2020 की खेल प्रतियोगिताओं में, भारतीय दल के साथ करोड़ों देशवासियों की शुभकामनाओं और समर्थन की ताकत मौजूद रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसी वर्ष टोक्यो में ओलंपिक खेल आयोजित होने जा रहे हैं। पारंपरिक रूप से, कई खेलों में, भारत अच्छा प्रदर्शन करता रहा है। हमारे खिलाड़ियों और एथलीटों की नई पीढ़ी ने, हाल के वर्षों में, अनेक खेल प्रतियोगिताओं में देश का नाम ऊंचा किया है।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ओलंपिक 2020 की खेल प्रतियोगिताओं में, भारतीय दल के साथ करोड़ों देशवासियों की शुभकामनाओं और समर्थन की ताकत मौजूद रहेगी।’’

भारतीय खिलाड़ियों ने 1920 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के हर संस्करण में भाग लिया है। हालांकि उन्होंने अपनी आधिकारिक उपस्थिति पेरिस में 1900 के खेलों में दर्ज करायी थी। चार साल में एक बार होने वाले इस प्रतियोगिता के शुरू होने में लगभग छह महीने बचे हैं और भारतीय ओलंपिक संघ को उम्मीद है कि वह जापानी राजधानी में कम से कम 120-125 खिलाड़ियों का दल भेजेगा। 

टॅग्स :रामनाथ कोविंदइंडियाटोक्यो ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!