लाइव न्यूज़ :

अगले साल खेलो इंडिया के दौरान ब्रिक्स गेम्स की योजना बना रहा है भारत

By भाषा | Published: August 26, 2020 2:35 PM

BRICS Game: भारत 2021 में खेलो इंडिया के साथ ही ब्रिक्स खेलों के आयोजन की भी योजना बना रहा है, केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ये जानकारी दी है

Open in App
ठळक मुद्देब्रिक्स खेल 2021 का आयोजन भी खेलो इंडिया खेल 2021 के साथ एक ही समय पर किया जाएगा: रिजिजू2021 में खेलो इंडिया युवा खेलों और खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों के आयोजन को लेकर भी आशान्वित हैं: रिजिजू

नई दिल्ली: खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत 2021 में खेलो इंडिया खेलों के साथ ही ब्रिक्स खेलों के आयोजन की योजना बना रहा है। रिजिजू ने मंगलवार को ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के खेल मंत्रियों की बैठक के बाद यह घोषणा की।

भारत को 2021 में पांच देशों के इस स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय समूह की अध्यक्षता मिलेगी।  रिजिजू ने बयान में कहा, ‘‘ब्रिक्स खेल 2021 का आयोजन भी खेलो इंडिया खेल 2021 के साथ एक ही समय और एक ही स्थान पर किया जाएगा। इससे देश के विभिन्न हिस्सों से खेलो इंडिया खेलों में भाग लेने के लिये आए हमारे खिलाड़ियों को करीब से ब्रिक्स खेलों को देखने का लाभ मिलेगा।’’

2021 में खेलो इंडिया के साथ होगा ब्रिक्स खेलों का आयोजन: रिजिजू

उन्होंने कहा, ‘‘यह उनके लिये मनोबल बढ़ाने वाला और प्रेरणादायी क्षण होगा।’’ मंत्री ने इसके साथ ही कहा, ‘‘हम 2021 में खेलो इंडिया युवा खेलों और खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों के आयोजन को लेकर भी आशान्वित हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खेलो इंडिया युवा खेल 2021 के दौरान ब्रिक्स सदस्यों को उद्घाटन और समापन समारोह के दौरान अपने पारंपरिक देशी खेलों का प्रदर्शन करने के लिये आमंत्रित करेंगे।’’ 

टॅग्स :खेलो इंडियाकिरेन रिजिजू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनई लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से, जुलाई के आखिर में पेश हो सकता है बजट

भारत24 जून से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, 3 जुलाई को होगा समाप्त, किरेन रिजिजू ने राज्यसभा को लेकर कहा ये

भारतModi 3.0 Cabinet Kiren Rijiju: अरुणाचल प्रदेश से तीन बार लोकसभा सांसद हैं किरेन रिजिजू, मोदी 3.0 में फिर मिली जिम्मेदारी

भारत"पप्पू के इस प्रॉक्सी प्रोफेसर की टिप्पणियों के कारण कांग्रेस ऐसी हालत में है", मुख्तार अब्बास नकवी ने सैम पित्रोदा के बयान पर घेरा राहुल गांधी को

भारतPM Modi In Arunachal Pradesh: 'वो गाली दे रहे हैं',... मैं एक-एक ईंट जोड़कर युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रहा हूं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलItaly vs Albania Euro 2024: 23वें सेकंड में गोल, यूरोपीय चैंपियनशिप के 64 साल के इतिहास में सबसे तेज गोल

अन्य खेलParis Olympics: 120 भारतीय एथलीट पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करेंगे, नए खेल मंत्री ने दी जानकारी

अन्य खेलLionel Messi Retirement: इंटर मियामी में संन्यास ले लेंगे लियोनेल मेसी, कहा- सब कुछ खत्म होने वाला है

अन्य खेलUttar Pradesh Kabaddi League UPKL 2024: लखनऊ लॉयन ने अर्जुन देसवाल को 3.10 लाख में खरीदा, 120 खिलाड़ियों पर बोली, 11 जुलाई से मैच, जानें कार्यक्रम

अन्य खेलFIFA World Cup 2026 qualifiers: फीफा विश्व कप क्वालीफायर में धांधली!, कतर को जिताने के लिए टीम इंडिया के साथ बेइमानी, विवादास्पद गोल की बदौलत 2-1 से जीत, देखें वो वीडियो