लाइव न्यूज़ :

आईलीग 26 दिसंबर से, कोलकाता और उसके आसपास चार स्थलों पर होगा आयोजन

By भाषा | Updated: December 7, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर आईलीग के आगामी सत्र की शुरुआत 26 दिसंबर को मणिपुर की ट्राउ एफसी और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की डेवलपमेंट टीम इंडियन एरोज के बीच मुकाबले के साथ होगी।

मैचों का आयोजन तीन स्थलों- कोलकाता के मोहन बागान मैदान, कल्याणी स्टेडियम और नैहाटी स्टेडियम में होगा।

आंध्र प्रदेश की श्रीनिदी डेक्कन एफसी, राजस्थान यूनाईटेड एफसी और कोल्हापुर की केंकरे एफसी के रूप में इस सत्र में तीन नई टीम हिस्सा लेंगी जिससे कुल टीम की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

सभी खिलाड़ियों, रैफरी, अधिकारियों और वालंटियर को कोलकाता के चार अलग-अलग होटल में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रखा गया है।

राजस्थान यूनाईटेड एफसी और केंकरे एफसी ने क्वालीफायर में पहले और दूसरे स्थान पर रहते हुए आईलीग में जगह बनाई है।

टूर्नामेंट के प्रारूप के अनुसार पहले चरण में सभी टीम एक दूसरे के खिलाफ राउंड रोबिन प्रारूप में एक बार खेलेंगी। इसके बाद लीग के दूसरे चरण में इन्हें दो समूह में बांटा जाएगा। शीर्ष सात टीम ग्रुप ए में शामिल होंगी जबकि निचली छह टीम को ग्रुप बी में जगह मिलेगी।

प्रत्येक ग्रुप की टीम एक दूसरे के खिलाफ राउंड रोबिन प्रारूप में एक मैच खेलेगी। ग्रुप ए में शामिल टीम खिताब जीतने के लिए भिड़ेंगी जबकि ग्रुप बी की टीम में निचली लीग में खिसकने से बचने की जंग होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!