लाइव न्यूज़ :

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने बीजिंग ‘नरसंहार’ खेलों के बहिष्कार की अपील की

By भाषा | Updated: October 19, 2021 14:35 IST

Open in App

एथेंस, 19 अक्टूबर (एपी) शीतकालीन ओलंपिक 2022 की ओलंपिक मशाल सौंपने के मंगलवार को होने वाले समारोह से घंटों पहले मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय सरकारों, प्रायोजकों ओर खिलाड़ियों से अपील की है कि वे चीन के ‘नरसंहार खेलों’ का बहिष्कार करें।

सोमवार को दक्षिण यूनान में मशाल प्रज्ज्वलन समारोह में बाधा पहुंचाने वाले कार्यकर्ता समूहों ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) पर आरोप लगाया कि बीजिंग में शीतकालीन खेलों के आयोजन की स्वीकृति देकर उन्होंने चीन में मानवाधिकार उल्लंघनों को वैधता दी है।

अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क की कार्यकारी निदेशक मेंडी मैकियोन ने कहा, ‘‘हम एक बार फिर आईओसी के पाखंड के गवाह बने हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे ओलंपिक मशाल ऐसी मेजबान सरकार को सौंप रहे हैं जिसने अब तक किसी ओलंपिक आदर्श को लागू नहीं किया और ऐसा लगता है कि वे वास्तविकता से मुंह मोड़ रहे हैं।’’

शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों के खिलाफ व्यवहार, हांगकांग में विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कड़ी सख्ती के अलावा तिब्बत और ताइवान के प्रति नीतियों के लिए चीन को अंतरराष्ट्रीय आलोचना का सामना करना पड़ा है।

बीजिंग को 2008 ओलंपिक खेलों की मेजबानी भी सौंपने वाला आईओसी हालांकि इस मुद्दे से यह कहकर बचता रहा है कि यह उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने सोमवार को ओलंपिया के प्राचीन स्टेडियम में अपने भाषण के दौरान कहा था कि आधुनिक खेलों का सम्मान राजनीतिक रूप से तटस्थ आधार पर किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!