लाइव न्यूज़ :

हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर का निधन

By भाषा | Updated: April 13, 2021 17:37 IST

Open in App

चंडीगढ, 13 अप्रैल एशियाई खेल 1958 के रजत पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य बलबीर सिंह जूनियर का यहां 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया । उनकी बेटी मनदीप सामरा ने यह जानकारी दी ।

उनके परिवार में पत्नी, बेटी और बेटा है। उनकी बेटी ने कहा ,‘‘ मेरे पिता ने रविवार को तड़के दिल का दौरा पड़ने से दम तोड़ा ।’’

उनका बेटा कनाडा में है और कोरोना महामारी के कारण पिता के अंतिम संस्कार में भाग नहीं ले सका ।

दो जून 1932 को जालंधर के संसारपुर में जन्मे बलबीर सिंह जूनियर छह वर्ष की उम्र से हॉकी खेलना सीखे । उनका 1951 में पहली बार भारतीय टीम में चयन हुआ । वह 1962 में भारतीय सेना से जुड़े और सेना की टीम के लिये खेलते रहे । वह 1984 में मेजर के पद से रिटायर होने के बाद चंडीगढ में बस गए थे ।

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक वी पी सिंह बदनोर ने उनके निधन पर शोक जताया है।

हॉकी इंडिया ने भी बलबीर सिंह जूनियर के निधन पर शोक जताया है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने कहा, ‘‘हॉकी इंडिया की ओर से मैं बलबीर सिंह जूनियर के परिवार को शोक जताता हूं। भारतीय हॉकी में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और हॉकी जगत उनके निधन से शोकाकुल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!