लाइव न्यूज़ :

हॉकी इंडिया प्रदेश सदस्य ईकाइयों ने मास्टर्स समितियां बनाई, परगट , गुरबख्श शामिल

By भाषा | Updated: November 17, 2020 14:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर पूर्व कप्तान परगट सिंह, मीर रंजन नेगी और गुरबख्श सिंह को हॉकी इंडिया की प्रदेश सदस्य ईकाइयों की मास्टर्स समिति में शामिल किया गया है जिसका काम देश में मास्टर्स हॉकी का विकास और प्रचार होगा ।

हॉकी इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस पहल के तहत सभी आयुवर्गों (महिला और पुरूष) में मौके दिये जायेंगे ताकि उम्र की बाधा को दरकिनार करके खिलाड़ी अपने शौक को बरकरार रख सके ।

मार्च में हॉकी इंडिया ने दुनिया भर के 38 अन्य राष्ट्रीय संघों से मिलकर विश्व मास्टर्स हॉकी की सदस्यता ली थी । यह अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा मान्यता प्राप्त एकमात्र ईकाई है और दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स हॉकी के आयोजन का इसे ही अधिकार है ।

हॉकी इंडिया ने सभी प्रदेश सदस्य ईकाइयों से पूर्व राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की प्रदेश स्तरीय समितियों के गठन का आग्रह किया है ।

समिति का पहला काम विभिन्न आयुवर्ग के मास्टर्स खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया सदस्य ईकाइयों के पोर्टल पर रजिस्टर कराना होगा ।

हॉकी इंडिया की मास्टर्स समिति के अध्यक्ष हरबिंदर सिंह होंगे जबकि आर पी सिंह समन्वयक होंगे ।इसमें बी पी गोविंदा, जगबीर सिंह, ए बी सुबैया, सुरिंदर कौर और एम रेणुका लक्ष्मी भी शामिल होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!