लाइव न्यूज़ :

हरिकृष्णा जीते, हरिका ने ड्रॉ खेला

By भाषा | Updated: October 31, 2021 12:44 IST

Open in App

रीगा (लातविया), 31 अक्टूबर भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने खराब शुरुआत से उबरते हुए यहां फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की जिससे चौथे दौर के बाद उनके 2.5 अंक हैं।

भारत के तीसरे नंबर के खिलाड़ी हरिकृष्णा ने शनिवार को देर रात आर्मेनिया के सर्जेई मोवसेसियान को 56 चाल में हराया। वह खिलाड़ियों के उस समूह का हिस्सा हैं जिसके 2.5 अंक हैं। इसमें ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और के शशिकिरण भी शामिल हैं।

चौथे दौर में जीत दर्ज करने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष खिलाड़ी सातवें वरीय हरिकृष्णा रहे। आर वैशाली महिलाओं के वर्ग में जीत दर्ज करने वाली एकमात्र भारतीय रहीं।

फॉर्म में चल रहे निहाल सरीन ने पावेल पोनक्रातोव को बराबरी पर रोका। युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंदा को लगातार तीन ड्रॉ के बाद सैमुअल सेवियन के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।

अन्य भारतीयों में शशिकिरण ने रूस के व्लादिस्लाव आर्तेमीव और गुकेश ने रूस के व्लादिमीर फेदोसीव को बराबरी पर रोका लेकिन अर्जुन एरिगेसी को रूस के सानन सुगिरोव के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

अनुभवी सूर्य शेखर गांगुली को नीदरलैंड के युवा जोर्डन वान फोरेस्ट ने हराया जबकि एसपी सेतुरमन ने अनुभवी बोरिस गेलफेंड से अंक बांटे।

अंडर-16 वर्ग के पूर्व विश्व चैंपियन बी अधिबान का खराब प्रदर्शन जारी रहा और उन्हें डेनमार्क के योनास बुहल जेरे के खिलाफ हार के साथ लगातार तीसरी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

अलिरेजा फिरोजा चार में से 3.5 अंक जुटाकर एकल बढ़त बनाए हुए हैं। दस से अधिक खिलाड़ी तीन अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो करुआना खिलाड़ियों के तीसरे समूह का हिस्सा हैं जिनके 2.5 अंक हैं।

महिला वर्ग में लेई तिंगजी चौथे दौर में वेलेंटिना गुनिना को हराकर 3.5 अंक के साथ एकल बढ़त बनाए हुए हैं।

चीन की झू जिनेर के खिलाफ ड्रॉ खेलने वाली महिला ग्रैंडमास्टर डी हरिका नौ खिलाड़ियों के समूह का हिस्सा हैं जिनके तीन अंक हैं।

वैशाली ने कजाखस्तान की मुरुअर्ट कमालिदेनोवा को हराया। उनके दो अंक हैं। पदमिनी राउत को रूस की एलिना काशलिनस्काया के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि वंतिका अग्रवाल और दिव्या देशमुख के मुकाबले ड्रॉ रहे।

टूर्नामेंट में भारत के 10 पुरुष और पांच महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट और महिला ग्रैंड स्विस 2021 टूर्नामेंट 2021-23 विश्व चैंपियनशिप चक्र के क्वालीफिकेशन का हिस्सा हैं। शीर्ष दो खिलाड़ी 2022 में होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!