लाइव न्यूज़ :

दीपा कर्माकर ने जिम्नैस्टिक वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड

By भाषा | Updated: July 8, 2018 19:32 IST

दीपा रियो ओलंपिक के बाद एंटीरियर क्रुसिएट लिगामेंट (एसीएल) चोट से जूझ रही थीं और उन्होंने इसके लिये सर्जरी करायी थी।

Open in App

नई दिल्ली, 8 जुलाई: चोट के कारण करीब दो साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी करने वाली भारत की शीर्ष जिम्नास्ट दीपा कर्माकर ने तुर्की के मर्सिन में चल रहे एफआईजी कलात्मक जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड चैलेंज कप की वाल्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

त्रिपुरा की 24 वर्षीय जिम्नास्ट 2016 रियो ओलंपिक में वाल्ट स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही थी। उन्होंने आज 14.150 के स्कोर से स्वर्ण पदक हासिल किया। वह क्वालीफिकेशन में भी 13.400 के स्कोर से शीर्ष पर रही थीं।  दीपा का यह वर्ल्ड चैलेंज कप में पहला पदक था। अपने कोच बिश्वेश्वर नंदी के साथ यहां आयी दीपा ने क्वालीफिकेशन में 11.850 के स्कोर से तीसरे स्थान पर रहकर बैलेंस बीम फाइनल्स के लिये भी क्वालीफाई किया।

दीपा रियो ओलंपिक के बाद एंटीरियर क्रुसिएट लिगामेंट (एसीएल) चोट से जूझ रही थीं और उन्होंने इसके लिये सर्जरी करायी थी। पहले वह राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी करने वाली थीं लेकिन रिहैबिलिटेशन में उम्मीद से ज्यादा समय के कारण वह गोल्ड कोस्ट में भाग नहीं ले सकीं।  उन्हें आगामी एशियाई खेलों के लिये चुनी 10 सदस्यीय भारतीय जिम्नास्टिक्स टीम में शामिल किया गया है।

टॅग्स :जिमनास्टिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDipa Karmakar Retirement: पहली भारतीय महिला ओलंपियन जिमनास्ट दीपा करमाकर ने लिया संन्यास

अन्य खेलवर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले अमेरिकी जिम्नास्ट कुर्ट थॉमस का निधन

भारतअनलॉक 1: लुधियाना की सड़कों पर 'भीख' मांग रहे हैं बॉडी बिल्डर, जानिए पूरा मामला

एथलेटिक्सCornoavirus: टोक्यो ओलंपिक जिम्नास्टिक टेस्ट रद्द, अब इस दिन जापान पहुंचेगी ऐतिहासिक मशाल

अन्य खेलबच्चे ने एक सांस में 30 बार दिखाए जिम्नास्टिक के करतब, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!