बच्चे ने एक सांस में 30 बार दिखाए जिम्नास्टिक के करतब, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 6, 2020 06:58 PM2020-02-06T18:58:45+5:302020-02-06T18:58:45+5:30
चीन के एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक सांस में 30 बार जिम्नास्टिक के करतब दिखा रहा है।
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां लोग कुछ ही समय में स्टार बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है चीन के एक बच्चे के साथ जो एक सांस में 30 बार जिम्नास्टिक के करतब दिखा रहा है।
चीनी न्यूजपेपर पीपुल्स डेली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक बच्चा जिम्नास्टिक के करतब दिखाते नजर आ रहा है। हालांकि न्यूजपेपर ने यह नहीं बताया है कि यह वीडियो कहां का है और उस बच्चे का नाम क्या है।
Behold, a boy does 30 somersaults in one breath pic.twitter.com/haev0AC4mi
— People's Daily, China (@PDChina) February 6, 2020
बता दें कि पिछले साल दो भारतीय बच्चों का भी वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो स्कूली बच्चे बहुत ही आसानी से जिम्नास्टिक के करतब करते हुए दिखे थे। इस वीडियो को रोमानिया की 5 बार की ओलंपिक चैंपियन नादिया कोमानेची ने ट्वीट किया था और बच्चो की तारीफ की थी।
This is awesome pic.twitter.com/G3MxCo0TzG
— Nadia Comaneci (@nadiacomaneci10) August 29, 2019