लाइव न्यूज़ :

गोकुलम केरल ने अफगानिस्तान के मिलफील्डर मुखम्मद के करार को आगे बढ़ाया

By भाषा | Updated: May 28, 2021 20:07 IST

Open in App

कोझिकोड, 28 मई आई-लीग की मौजूदा चैम्पियन गोकुलम केरल एफसी ने अफगानिस्तान के मिडफील्डर शरीफ मुखम्मद के अनुबंध को आगामी सत्र से पहले बढ़ा दिया है। क्लब ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

क्लब से जारी विज्ञप्ति में मुखम्मद ने कहा, ‘‘ मुझे गोकुलम केरल एफसी के साथ अनुबंध को आगे बढाने की खुशी है। पिछले साल इस टीम के साथ मेरे लिए एक यादगार अनुभव था। हम आगामी वर्ष में और अधिक खिताब जीतना चाहते हैं और मुझे उम्मीद है कि हमारे पास आगे एक और शानदार सत्र होगा।’’

गोकुलम केरल एफसी के मुख्य कोच विन्सेन्जो अल्बर्टो एनीज भी इस करार से खुश है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह हमारी लीग में एक बेहतरीन खिलाड़ी है। वह एशिया कप में खेलने के अनुभव वाला शानदार मिडफील्डर है।’’

मुखम्मद ने अपनी टीम में पिछले सत्र में पहली बार आई-लीग चैम्पियन बनने में अहम भूमिका निभाई थी। मध्यपंक्ति में शानदार खेल दिखाने के साथ उन्होंने चार गोल भी किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!