लाइव न्यूज़ :

French Football League 2023: मेस्सी के थ्रोबॉल को एमबाप्पे ने ब्रेस्ट के गोलकीपर बिजोट को छकाते हुए गोल में पहुंचाया, टीम को 2-1 से जीत दिलाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2023 19:57 IST

French Football League 2023: पीएसजी की टीम 27 मैच में 66 अंक के साथ शीर्ष पर है। उसने दूसरे स्थान पर मौजूद मार्सेले पर 11 अंक की बढ़त बना रखी है जिसने उससे एक मैच कम खेला है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रेस्ट को 2-1 से हराकर फ्रेंच फुटबॉल लीग के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की।एमबाप्पे ने 90वें मिनट में लियोनल मेस्सी के थ्रोबॉल को ब्रेस्ट के गोलकीपर मार्को बिजोट को छकाते हुए गोल में पहुंचाया।

French Football League 2023: काइलियान एमबाप्पे के अंतिम लम्हों में दागे गोल की बदौलत पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने शनिवार को ब्रेस्ट को 2-1 से हराकर फ्रेंच फुटबॉल लीग के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। एमबाप्पे ने 90वें मिनट में लियोनल मेस्सी के थ्रोबॉल को ब्रेस्ट के गोलकीपर मार्को बिजोट को छकाते हुए गोल में पहुंचाया।

एमबाप्पे हालांकि भाग्यशाली रहे कि हैरिस बेलकेबला को 85वें मिनट में किक मारने के बावजूद उन्हें मुकाबले से बाहर नहीं किया गया। पीएसजी को 37वें मिनट में कार्लोस सोलेर ने बढ़त दिलाई जिसके बाद फ्रेंक होनोरेट ने 43वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। पीएसजी की टीम 27 मैच में 66 अंक के साथ शीर्ष पर है। उसने दूसरे स्थान पर मौजूद मार्सेले पर 11 अंक की बढ़त बना रखी है जिसने उससे एक मैच कम खेला है।

नेपोली ने अटलांटा को हराकर सिरी ए में 18 अंक की बढ़त बनाई

ख्विचा कवारात्सखेलिया के गोल से नेपोली ने अटलांटा को 2-0 से हराकर सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट के शीर्ष पर अपनी बढ़त 18 अंक की कर दी। कवारात्सखेलिया ने विक्टर ओसिमहेन से मिले पास पर विरोधी टीम की रक्षापंक्ति को छकाते हुए 60वें मिनट में नेपोली की ओर से पहला गोल दागा। टीम की ओर से दूसरा गोल आमिर रहमानी ने 77वें मिनट में किया।

इस जीत से नेपोली के 26 मैच में 68 अंक हो गए हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद इंटर मिलान के इतने ही मैच में 50 अंक हैं। लाजियो ने हालांकि बोलोग्ना से गोल रहित ड्रॉ खेलकर दूसरे स्थान पर आने का मौका गंवा दिया। टीम 26 मैच में 49 अंक के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। एक अन्य मुकाबले में रोड्रिगो बेको के गोल से उडिनेस ने एम्पोली को 1-0 से हराया। 

टॅग्स :लियोनेल मेसीKylian Mbappe
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!