लाइव न्यूज़ :

France and Netherlands Euro 2024: नाक टूटने के बाद बेंच पर बैठे रहे एमबापे, नीदरलैंड ने फ्रांस को 0-0 पर रोका, 2024 में पहली बार ड्रा, पोलैंड बाहर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 22, 2024 11:39 IST

France and Netherlands Euro 2024: स्टार स्ट्राइकर काइलियन एमबापे पिछले मैच में लगी चोट के कारण नहीं खेल पाए जिसका फायदा उठाकर नीदरलैंड ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो 2024) के मैच में फ्रांस को गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देFrance and Netherlands Euro 2024: फ्रांस को मैच में कमी खली।France and Netherlands Euro 2024: आखिर में नीदरलैंड के खिलाफ अंक बांटने पड़े।France and Netherlands Euro 2024: फ्रांस और नीदरलैंड के ग्रुप डी में अब चार-चार अंक हैं।

France and Netherlands Euro 2024: यूरो 2024 में ग्रुप डी में फ्रांस और नीदरलैंड ने 0-0 से ड्रा खेला। पोलैंड बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। नाक टूटने के बाद बेंच पर बैठे फ्रांस के कप्तान काइलियन एमबापे ड्रा होते देखते रह गए। नीदरलैंड के ज़ावी सिमंस के पास दूसरे हाफ में गेंद नेट में थी, लेकिन गोल को अस्वीकार कर दिया गया। फ्रांस का अगला मुकाबला पोलैंड से है। शुक्रवार को ऑस्ट्रिया से 3-1 से हारने के बाद कोई अंक नहीं है। नीदरलैंड मंगलवार को ऑस्ट्रिया से भिड़ेगा, जिसके तीन अंक हैं।

फ्रांस की ऑस्ट्रिया के खिलाफ पिछले मैच में 1-0 से जीत के दौरान एमबापे की नाक में चोट लग गई थी और उनका इस मैच में खेलना संदिग्ध था। एमबापे ने गुरुवार को मास्क पहनकर अभ्यास किया था और फ्रांस के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स को उम्मीद थी कि यह स्टार फुटबॉलर नीदरलैंड के खिलाफ मैच तक फिट हो जाएगा।

उन्होंने हालांकि नीदरलैंड के शारीरिक रूप से मजबूत डिफेंडरों के सामने एमबापे को उतारने का जोखिम उठाना उचित नहीं समझा। एमबापे जब टीम बस से उतरे तो काफी सहज नजर आ रहे थे। उन्होंने धूप का चश्मा पहन रखा था लेकिन उनकी नाक पर पट्टी नहीं लगी थी। फ्रांस को मैच में उनकी कमी खली और उसे आखिर में नीदरलैंड के खिलाफ अंक बांटने पड़े।

फ्रांस और नीदरलैंड के ग्रुप डी में अब चार-चार अंक हैं। ऑस्ट्रिया के तीन अंक हैं। उसने ग्रुप के अपने दूसरे मैच में शुक्रवार को पोलैंड को 3-1 से हराया था। पोलैंड के दो मैच में कोई अंक नहीं हैं और उसके आगे बढ़ने की संभावना समाप्त हो गई है। अगर वह फ्रांस को हरा देता है तो तब भी आगे नहीं बढ़ पाएगा क्योंकि उसे ऑस्ट्रिया से हार का सामना करना पड़ा है।

 

टॅग्स :फीफाKylian Mbappeफ़्रांसनीदरलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!