लाइव न्यूज़ :

एफआईएच प्रो लीग के भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच होने वाले मैच स्थगित

By भाषा | Updated: April 21, 2021 13:34 IST

Open in App

लुसाने (स्विट्जरलैंड), 21 अप्रैल भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच आठ और नौ मई को लंदन में होने वाले एफआईएच हॉकी प्रो लीग मुकाबलों को बुधवार को स्थगित कर दिया गया। ब्रिटेन सरकार ने भारत को यात्रा से संबंधित ‘लाल सूची’ में डाल दिया है जिसके बाद यह फैसला किया गया।

एफआईएच ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘एफआईएच, हॉकी इंडिया और ग्रेट ब्रिटेन हॉकी स्थिति की नजर रख रहे हैं और उन्हें किसी अन्य तारीख पर इन मैचों के आयोजन की उम्मीद है।’’

भारतीय टीम हालांकि मई में स्पेन (15-16 मई) और जर्मनी (22-23 मई) के दौरे पर जाएगी जबकि ग्रेट ब्रिटेन को जर्मनी (12-13 मई), अमेरिकी महिला टीम (22-23 मई) और स्पेन की पुरुष टीम (22-23 मई) की मेजबानी करनी है।

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी जैविक रूप से सुरक्षित माहौल तैयार करके मैचों के आयोजन का प्रयास कर रहे हैं।

ब्रिटेन सरकार ने सोमवार को भारत को अपनी कोविड-19 यात्रा की ‘लाल सूची’ में डाल दिया। ब्रिटेन के निवासी अगर 23 अप्रैल के बाद भारत से वहां पहुंचेंगे तो उन्हें होटल में 11 रातें पृथकवास में बितानी होंगी।

बाकी लोग भारत से ब्रिटेन नहीं आ पाएंगे।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के दो लाख 95 हजार 41 नए मामले सामने आए हैं जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 21 लाख के पार पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!