लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup 2034: फीफा विश्व कप 2034 सऊदी अरब में, यहां देखें 2026 से लेकर 2034 तक लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 1, 2023 11:42 IST

FIFA World Cup 2034: अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने मंगलवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देफीफा विश्व कप 2022 अर्जेंटीना ने जीता था।विश्व कप 2026 उत्तर अमेरिका (कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका) में खेला जाएगा।2030 में दक्षिण अमेरिका (अर्जेंटीना, पैराग्वे और उरुग्वे) में खेला जाएगा।

FIFA World Cup 2034: सऊदी अरबफीफा विश्व कप 2034 की मेजबानी करेगा। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने मंगलवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से घोषणा की। फीफा विश्व कप 2022 अर्जेंटीना ने जीता था।

जियानी इन्फेंटिनो ने कहा कि फीफा विश्व कप 2026 उत्तर अमेरिका (कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका) में खेला जाएगा। 2030 में दक्षिण अमेरिका (अर्जेंटीना, पैराग्वे और उरुग्वे) में खेला जाएगा। तीन जश्न के मैच दक्षिण अमेरिका (अर्जेंटीना, पैराग्वे और उरुग्वे) में खेले जाएंगे। इन्फेंटिनो ने इंस्टाग्राम में लिखा कि फीफा 2034 एशिया में ( सऊदी अरब) आयोजित होगा। 

फीफा ने विश्व कप के अगले दो संस्करणों के लिए मेजबानों की पुष्टि कर दी है। उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के तीन देश, संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा फीफा विश्व कप 2026 की मेजबानी करेंगे। फीफा की रोटेशन नीति के तहत कोई भी परिसंघ अगले 12 वर्षों तक विश्व कप की मेजबानी नहीं कर सकता है।

ऑस्ट्रेलिया 2034 फीफा विश्व कप की मेजबानी के लिए नहीं लगायेगा बोली, सऊदी अरब बन सकता है मेजबान

फुटबॉल आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा कि वह 2023 फीफा पुरुष विश्व कप की मेजबानी के लिए बोली नहीं लगायेगा जिससे सऊदी अरब के लिए इस टूर्नामेंट की मेजबानी का रास्ता साफ हो गया है। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने पांच अक्टूबर को सऊदी अरब की बोली का समर्थन किया था जिससे आस्ट्रेलिया के 2023 विश्व कप की मेजबानी की संभावना कम ही दिख रही थी।

फुटबॉल आस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने फीफा विश्व कप की मेजबानी की बोली के लिए मौका बनाने का प्रयास किया और सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि हम 2023 विश्व कप के लिए ऐसा नहीं करें। ’’ इंडोनेशिया के फुटबॉल संघ ने शुरू में आस्ट्रेलिया के साथ संयुक्त मेजबानी की बोली में दिलचस्पी दिखायी थी।

लेकिन इसकी संभावना तब खत्म हो गयी जब उसने सऊदी अरब का समर्थन किया। इसके बजाय आस्ट्रेलिया 2029 क्लब विश्व कप और 2026 महिला एशिया कप की मेजबानी के अधिकार हासिल करने का प्रयास करेगा।

टॅग्स :फीफाफीफा विश्व कपसऊदी अरबअमेरिकाकनाडाSpainऑस्ट्रेलियाQatarArgentina
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!