लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup 2026 qualifiers: फीफा विश्व कप क्वालीफायर में धांधली!, कतर को जिताने के लिए टीम इंडिया के साथ बेइमानी, विवादास्पद गोल की बदौलत 2-1 से जीत, देखें वो वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 12, 2024 12:54 IST

FIFA World Cup 2026 qualifiers: सुनील छेत्री के अंतरराष्ट्रीय संन्यास के पांच दिन बाद 121वीं रैंकिंग वाली भारतीय टीम लालियानजुआला चांगटे के 37वें मिनट में किये गये गोल की बदौलत आगे चल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देFIFA World Cup 2026 qualifiers: भारत ग्रुप ए में कतर के बाद दूसरे स्थान पर रहा और करोड़ों फैंस का दिल टूटा।FIFA World Cup 2026 qualifiers: 1-2 से हार के बाद भारतीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व कप से बाहर हो गई।FIFA World Cup 2026 qualifiers: कुवैत के खिलाफ निराशाजनक ड्रॉ के बाद इगोर स्टिमैक की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया।

FIFA World Cup 2026 qualifiers: शर्मनाक। फीफा विश्व कप क्वालीफायर में धांधली। भारतीय टीम को हराने के लिए अंपायर ने बेइमानी कर दी। एक विवादास्पद फैसले ने भारत के सपने को तोड़ दिया। दोहा के जसीम बिन हम्माद स्टेडियम में 1-2 से हार के बाद भारतीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व कप से बाहर हो गई। भारत के लिए सुनील छेत्री के आखिरी गेम में कुवैत के खिलाफ निराशाजनक ड्रॉ के बाद इगोर स्टिमैक की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत ग्रुप ए में कतर के बाद दूसरे स्थान पर रहा और करोड़ों फैंस का दिल टूटा। 

खराब रेफरिंग के कारण भारत फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में प्रवेश पाकर इतिहास रचने का मौका चूक गया क्योंकि कतर ने मंगलवार को विवादास्पद गोल की बदौलत 2-1 से जीत दर्ज की। देश के सबसे महान फुटबॉलरसुनील छेत्री के अंतरराष्ट्रीय संन्यास के पांच दिन बाद 121वीं रैंकिंग वाली भारतीय टीम लालियानजुआला चांगटे के 37वें मिनट में किये गये गोल की बदौलत आगे चल रही थी।

लेकिन रेफरी ने यूसुफ अयमन के गोल को सही करार दे दिया जबकि ऐसा लग रहा था कि गेंद खेल से बाहर जा चुकी थी। इस विवादास्पद फैसले के कारण भारत की लय प्रभावित हुई और एशियाई चैम्पियन कतर ने 85वें मिनट में अहमद अल रावी की बदौलत अपना दूसरा गोल कर दिया। एक अन्य मैच में कुवैत ने अफगानिस्तान को 1-0 से हराया। इस तरह कतर और कुवैत अगले दौर में पहुंच गए। 

टॅग्स :फीफाटीम इंडियाफुटबॉलसुनील छेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndia Squad vs Afghanistan: पहली बार टीम इंडिया में शामिल प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और एच दुबे?, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज, देखिए टीम लिस्ट

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटक्या महिला प्रीमियर लीग में 5 की जगह 6 टीम खेलेंगी?, आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने कहा- हमें भी डब्ल्यूपीएल टीम का भी मालिक बनना?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!