लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एफसी को 5-1 से हराकर डूरंड कप सेमीफाइनल में पहुंचा एफसी गोवा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 19:46 IST

Open in App

कल्याणी, 24 सितंबर एफसी गोवा ने शुक्रवार को यहां कल्याणी स्टेडियम में दिल्ली एफसी को 5-1 से शिकस्त देकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

एफसी गोवा के लिये पहले हाफ में देवेंद्र मुरगांवकर, मोहम्मद नेमिल और ब्रैंडन फर्नांडिज ने गोल किये। फिर दूसरे हाफ में लिएंडर डि कुन्हा और रोमारियो जेसुराज ने गोल दागे।

दिल्ली एफसी के लिये एकमात्र गोल निखिल माली ने किया।

दिल्ली ने पहले हाफ में कुछ मौके बनाये थे लेकिन अनवर अली और विलिस डियोन प्लाजा इन्हें गोल में नहीं बदल सके।

देवेंद्र ने 15वें मिनट में गोवा के लिये पहला गोल किया जो टूर्नामेंट का उनका चौथा गोल था। मोहम्मद नेमिल ने तीन मिनट बाद टीम का स्कोर 2-0 कर दिया।

गोवा की रक्षात्मक पंक्ति ने दिल्ली एफसी के मौकों को सफल नहीं होने दिया। ब्रैंडन ने इंजुरी टाइम में दनदनाते शॉट से गोल किया और एफसी गोवा पहले हाफ तक 3-0 से आगे हो गयी।

दूसरे हाफ में दिल्ली एफसी ने कुछ प्रयास किये लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। पर माली 82वें मिनट में अपनी टीम के लिये एक गोल करने में कामयाब रहे।

लिएंडर डि कुन्हा ने एफसी गोवा के लिये चौथा और जेसुराज ने पांचवां गोल दागा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

पूजा पाठPanchang 25 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 25 April 2026: आज मकर राशिवालों के ज्ञान में होगी वृद्धि, मेष राशि के जातक शत्रुओं से रहें सावधान

स्वास्थ्यचेचक और पोलियो के बाद अब मलेरिया को विदा करने की बारी

भारतगर्म हवा के गुंबद से बढ़ता धरती का तापमान 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!