लाइव न्यूज़ :

Euro 2024: नॉकआउट में इंग्लैंड और स्लोवेनिया, अंतिम 16 में डेनमार्क, देखें विजेता देश की सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2024 15:29 IST

Euro 2024: फ्रांस ने ग्रुप डी के उप विजेता के रूप में प्रवेश किया। ऑस्ट्रिया टीम ग्रुप में शीर्ष पर रही जिसने नीदरलैंड को 3-2 से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देस्लोवेनिया के गोलकीपर यान ओबलाक ने रोक दिया।इंग्लैंड की टीम प्री क्वार्टर फाइनल में तीसरे स्थान पर रहने वाली एक टीम से भिड़ेगी। फ्रांस को पोलैंड ने 1-1 से बराबरी पर रोक दिया।

Euro 2024: इंग्लैंड ने मंगलवार को यहां स्लोवेनिया के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेलकर ग्रुप सी के विजेता के रूप में यूरो 2024 फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह बनाई। कोलोन स्टेडियम में हुआ मुकाबला ड्रॉ खेलकर स्लोवेनिया की टीम भी अगले दौर में प्रवेश करने में सफल रही जबकि क्रोएशिया टूर्नामेंट से बाहर हो गया। इंग्लैंड और स्लोवेनिया के बीच हुए मुकाबले में गोल करने में काफी अधिक मौके नहीं बने। इंग्लैंड के स्थानापन्न खिलाड़ी कोल पाल्मर के पास हालांकि इंजरी टाइम में टीम के जीत दिलाने का मौक था लेकिन उनके शॉट को स्लोवेनिया के गोलकीपर यान ओबलाक ने रोक दिया।

इंग्लैंड की टीम प्री क्वार्टर फाइनल में तीसरे स्थान पर रहने वाली एक टीम से भिड़ेगी। ग्रुप डी में काइलियान एमबाप्पे ऑस्ट्रिया के खिलाफ नाक में फ्रेक्चर के बाद मास्क लगाकर खेलने उतरे और उन्होंने गोल भी दागा लेकिन इसके बावजूद फ्रांस को पोलैंड ने 1-1 से बराबरी पर रोक दिया। फ्रांस ने ग्रुप डी के उप विजेता के रूप में प्रवेश किया। ऑस्ट्रिया टीम ग्रुप में शीर्ष पर रही जिसने नीदरलैंड को 3-2 से हराया।

सर्बिया से गोल रहित ड्रॉ खेलकर डेनमार्क यूरो चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में

डेनमार्क ने मंगलवार को यहां सर्बिया के साथ गोल रहित ड्रॉ खेलकर यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप (यूरो 2024) के अंतिम 16 में प्रवेश किया। डेनमार्क ने ग्रुप सी में तीन अंक हासिल किए जो स्लोवेनिया के बराबर थे लेकिन बेहतर क्वालीफाइंग रैंकिंग के कारण दूसरे स्थान पर रहा।

ग्रुप विजेता इंग्लैंड के साथ गोल रहित ड्रॉ खेलने वाला स्लोवेनिया भी नॉकआउट चरण में पहुंच गया। डेनमार्क ने गोल करने के अधिकांश मौके बनाए लेकिन टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। सर्बिया को अगले दौर में पहुंचने के लिए जीत की जरूरत थी।

लेकिन टीम ऐसा करने में नाकाम रही। डेनमार्क के लगभग सभी मौके क्रिश्चियन एरिक्सन के जरिए बने जो अपने देश के लिए रिकॉर्ड 133वीं बार खेल रहे थे। डेनमार्क और स्लोवेनिया अंक, गोल अंतर, गोल करने और अनुशासनात्मक अंकों के मामले में बराबर रहे। 

टॅग्स :फ़्रांसजर्मनीइटलीKylian Mbappe
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

विश्वजर्मनी से 12 माह में 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा-ईरान से हार रहे?

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!