लाइव न्यूज़ :

यूरो 2020 : फाइनल की राह में आमने सामने चिर प्रतिद्वंद्वी इटली और स्पेन

By भाषा | Updated: July 6, 2021 13:24 IST

Open in App

लंदन, छह जुलाई (एपी) यूरोपीय फुटबॉल में इनकी आपसी प्रतिद्वंद्विता का पुराना इतिहास रहा है और एक दूसरे की राह में दोनों बाधा बनते आये हैं । एक बार फिर फाइनल की राह में इटली और स्पेन आमने सामने होंगे तो दुनिया भर के फुटबॉलप्रेमियों की नजरें इस मुकाबले पर टिकी रहेंगी जिसमें इतालवी डिफेंस का सामना स्पेन के आक्रमण से होगा ।

खतरनाक, रक्षा में मजबूत और हर तरह से जीत को लालायित इतालवी टीम स्पेन के लिये दहशत का पर्याय साबित होती आई है । स्पेन के कोच लुई एनरिक को इसका बखूबी अहसास है । एनरिक 1994 विश्व कप की स्पेन की टीम का हिस्सा थे जिसे क्वार्टर फाइनल में इटली ने एक गोल से हराया था । राबर्टो बेजियो ने 88वें मिनट में वह गोल किया था जब इतालवी डिफेंउर माउरो तासोत्ती ने एनरिक के चेहरे पर कोहनी मार दी थी ।

इसके बावजूद माउरो को रेडकार्ड नहीं मिला लेकिन बाद में आठ मैच का प्रतिबंध लगा दिया गया । स्पेन उस पल को आज तक भूला नहीं है और ना ही उसके कोच । एनरिक की नाक से खून बह निकला था और पूरा सफेद तौलिया लाल हो गया था । दोनों टीमों के बीच हर मुकाबले से पहले उस घटना का जिक्र आता है और स्पेन के फुटबालप्रेमियों का खून खौल जाता है ।

वेम्बले स्टेडियम पर मंगलवार को यूरो 2020 सेमीफाइनल में जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी तो ये वाक्या जरूर खिलाड़ियों के जेहन में होगा ।

एनरिक ने कहा ,‘‘ हमने इस बारे में कई बार बात की है लेकिन वह बीती बात है । वह फुटबॉल के इतिहास का हिस्सा है । इससे ज्यादा कहने के लिये कुछ नहीं है ।’’

इतालवी क्लब रोमा के साथ 2011 . 12 सत्र बिताने वाले एनरिक के जख्म शायद भर चुके हैं और उन्होंने इटली को माफ भी कर दिया हे । उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे वह देश पसंद है। फुर्सत मिलने पर मैं हमेशा इटली जाता हूं ।

स्पेन के फुटबॉलप्रेमियों की राय लेकिन अलग है ।

88 साल तक स्पेन ने किसी प्रतिस्पर्धी मैच में इटली को नहीं हराया । यह सिलसिला 2008 में टूटा जब स्पेन ने यूरो क्वार्टर फाइनल में इटली को पेनल्टी शूटआउट में स्पेन ने हराया । इसी साल स्पेन ने 44 साल में पहला यूरो खिताब जीता ।

चार साल बाद स्पेन ने 4 . 0 से इटली को हराकर खिताब अपने नाम किया । पांच साल पहले हालांकि इतालवी टीम ने स्पेन को हराकर उसकी खिताब बरकरार रखने की उम्मीदें तोड़ दी ।

लगातार चौथी बार दोनों का सामना होगा लेकिन यह मैच अलग होगा । राबर्टो मंचिनी के आने के बाद से इटली की शैली में बदलाव आया है । रक्षा पर फोकस हमेशा की तरह है लेकिन अब आक्रमण को भी अनदेखा नहीं किया जा रहा ।

स्पेन के पास ऐसी टीम है जिसमें खिलाड़ियों की औसत उम्र 24 साल है । एनरिक का मानना है कि उनकी युवा टीम ने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया है और अगले मैच में इस लय को कायम रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!