लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड की रणनीति में ‘बेवकूफी’ दिखी, जबकि भारत इसमें शानदार था: बॉयकॉट

By भाषा | Updated: August 17, 2021 15:52 IST

Open in App

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ज्योफ्री बॉयकॉट का मानना है कि भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड अपनी रणनीति में ‘बेवकूफ’ दिखी और उसने भावनाओं को अपने ऊपर हावी होने दिया।लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पांचवें दिन की शुरुआत मजबूत स्थिति में करने के बाद भारत के शानदार खेल के कारण इंग्लैंड को 151 रन से हार का सामना करना पड़ा।मैच के दौरान दोनों टीमें के खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी भी हुई और भारत ने अपने खेल के स्तर को ऊपर उठाकर इन परिस्थितियों का फायदा उठाया जबकि इंग्लैंड की टीम ऐसा करने में नाकाम रही। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बॉयकॉट ने ‘द टेलीग्राफ’ के अपने कॉलम में लिखा, ‘‘ इस टेस्ट मैच ने दो बातें साबित की हैं। सबसे पहले, अगर आप बेवकूफ है तो आप टेस्ट मैच जीतने के लायक नहीं हैं। हम जो रूट को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए जितना प्यार करते हैं, उन्होंने अपनी रणनीति से उतना ही निराशा किया।’’उन्होंने कहा, ‘‘दूसरा, इंग्लैंड अपने सभी रनों के लिए सिर्फ जो (रूट) पर निर्भर नहीं रह सकता है।  स्थिति अब मजाक से परे होते जा रही है और शीर्ष तीन बल्लेबाजों को बहुत जल्द सुधार करना होगा।’’भारतीय पारी के दौरान जब जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी बल्लेबाजी कर रहे थे तो इंग्लैंड ने क्षेत्ररक्षण फैला दिया। इन दोनों तेज गेंदबाजों ने बल्ले से कमाल करते हुए 89 रन की अटूट साझेदारी की जिससे इंग्लैंड को चौथी पारी में जीत के 272 रन का लक्ष्य मिला। भारत ने जब पारी घोषित की तब इंग्लैंड को लगभग 60 ओवर के लिए बल्लेबाजी करना था। मोहम्मद सिराज , बुमराह, इशांत शर्मा और शमी की धारदार गेंदबाजी के सामने उसकी टीम 120 रन पर आउट हो गयी। बॉयकॉट ने कहा, ‘‘ जो (रूट) अपनी क्षेत्ररक्षण सजावट और कप्तानी के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन जसप्रीत बुमराह को क्रीज पर देख कर वह ऐसी प्रतिक्रिया देने लगे जैसे सांड लाल कपड़े को देखकर करता है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ उसने मार्क वुड को प्रोत्साहित किया कि वह बुमराह पर तेज शार्ट पिच गेंदों से प्रहार करे। जाहिर सी बात है कि इंग्लैंड के कप्तान और उनके कुछ खिलाड़ी बुमराह के द्वारा पहली पारी में जेम्स एंडरसन के खिलाफ की गयी ऐसी गेंदबाजी का बदला लेना चाहते थे।’’उन्होंने कहा, ‘‘ उस समय गहमागहमी वाले शब्दों का आदान-प्रदान भी  हुआ क्योंकि इंग्लैंड बुमराह और शमी को आउट करने के बजाय गेंद को उनके शरीर पर मारने के लिए अधिक प्रयासरत था।’’बॉयकॉट ने भारत को इस यादगार जीत हासिल करने का श्रेय भी दिया। उन्होंने कहा, ‘‘खेल शुरू होते समय इंग्लैंड की टीम जीत की दावेदार थी। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि इंग्लैंड का प्रदर्शन इतना बुरा रहा लेकिन भारत को बधाई। आप बिल्कुल शानदार थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSri Lanka vs England, 3rd ODI: 191 रन की साझेदारी, 20 चौके और 10 छक्के?, रूट-ब्रूक ने जड़े शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

क्रिकेटSL vs ENG, 2nd ODI: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, जो रूट ने बैट और बॉल से किया शानदार प्रदर्शन

क्रिकेटAustralia vs England, 5th Test: जो रूट के बाद ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने पूरे किए शतक, तीसरे दिन का खेल खत्म, 134 रन आगे ऑस्ट्रेलिया

क्रिकेटAustralia vs England, 5th Test: ऑस्ट्रेलिया 218 रन पीछे और 8 विकेट शेष?, इंग्लैंड की टीम 384 पर ढेर, रूट ने खेली 160 की सर्वश्रेष्ठ पारी, 9 रन दूर हेड, 91 पर नाबाद

क्रिकेटAshes Test series: जो रूट ने रिकी पोंटिंग की बराबरी की, एशेज में SCG में शतक लगाकर करियर में पहली बार बनाया बड़ा रिकॉर्ड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!