लाइव न्यूज़ :

Commonwealth Games 2022: अचंता शरत कमल ने किया धमाल, टेबल टेनिस में स्वर्ण जीता, राष्ट्रमंडल खेलों में पदक संख्या 13

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 08, 2022 6:16 PM

Commonwealth Games 2022: गोल्ड कोस्ट में कांस्य पदक जीतने वाले 40 वर्ष के शरत कमल ने रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले वह 2006 में मेलबर्न खेलों में फाइनल में पहुंचे थे और स्वर्ण पदक जीता था।

Open in App
ठळक मुद्देशरत कमल और जी साथियान ने पुरुष युगल स्पर्धा में रजत पदक जीता था।शरत कमल और मुक्केबाज निकहत जरीन समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। शरत कमल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल चार पदक अपने नाम किए।

Commonwealth Games 2022: भारत के महान टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने उम्र को धता बताते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष एकल टेबल टेनिस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है। राष्ट्रमंडल खेलों में उनके 13 पदक हो गए हैं। भारत के लिए 22वां गोल्ड जीत लिया।

पिछली बार गोल्ड कोस्ट में कांस्य पदक जीतने वाले 40 वर्ष के शरत कमल ने रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले वह 2006 में मेलबर्न खेलों में फाइनल में पहुंचे थे और स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले शरत कमल और जी साथियान ने पुरुष युगल स्पर्धा में रजत पदक जीता था। बर्मिंघम खेलों में चार पदक जीते।

कमल ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष एकल स्पर्धा के फाइनल में सोमवार को इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड को 4 -1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का कांस्य साथियान ज्ञानशेखर ने जीता। पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए 11-13, 11-7, 11-2, 11-6, 11-8 से जीत दर्ज की। शरत की विश्व रैंकिंग 39वीं है जबकि पिचफोर्ड 20वें स्थान पर काबिज हैं। 

शरत कमल और विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। चालीस वर्षीय शरत ने इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल चार पदक अपने नाम किये। उन्होंने पुरुष टीम और मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक जबकि पुरुष युगल में रजत पदक हासिल किया।

भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना ने एक बयान में कहा ,‘यह बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि अचंता शरत कमल और निकहत जरीन हमारे ध्वजवाहक होंगे।’ उन्होंने कहा ,‘शरत ने इतने साल में टेबल टेनिस की शानदार सेवा की है और राष्ट्रमंडल खेलों में उसके पदक इसका सबूत है।

वहीं जरीन मौजूदा विश्व चैम्पियन और स्वर्ण पदक विजेता है। उन्होंने कइयों को खासकर भारत में युवा लड़कियों को प्रेरित किया है।’ भारतीय दल प्रमुख राजेश भंडारी ने कहा, ‘‘निकहत जरीन और शरत कमल समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे।’’ ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक थे। 

टॅग्स :Sharath Kamalटेबल टेनिसTable TennisTable Tennis Association of India
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलभारत की नंबर 1 टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी श्रीजा अकुला, मनिका को पछाड़ा

भारतब्लॉग: टेबल टेनिस के आए सुनहरे दिन!

अन्य खेलIndian Table Tennis Teams: पहली बार ओलंपिक में पुरुष और महिला टेबल टेनिस टीम, रचा इतिहास, सोशल मीडिया पर बधाई...

अन्य खेलजश मोदी ने महाराष्ट्र राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-19 पुरुष वर्ग में जीत हासिल की

अन्य खेलAsian Games 2023: सुतीर्था-अयहिका ने रचा इतिहास, महिला डबल टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंचीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल2027 Women World Cup: 119 वोट मिले, लो जी नोट कर लो डेट, इस देश में खेला जाएगा 2027 विश्व कप, बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी की संयुक्त दावेदारी को पीछे छोड़ा

अन्य खेलSunil Chhetri announces Indian team retirement: 2007, 2009, 2012 में नेहरू कप, 2011, 2015, 2021 में सैफ चैम्पियनशिप और 2008 एएफसी में रहे सूत्रधार, देखें 10 रिकॉर्ड

अन्य खेलSunil Chhetri announces Indian team retirement: पाकिस्तान के खिलाफ पहला गोल, मेसी और रोनाल्डो क्लब में शामिल, 252 मैच और 515 गोल, 6 जून को अलविदा!, जानें उपलब्धि

अन्य खेलSunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा, कहा- कुवैत के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर होगा आखिरी मैच

अन्य खेलFederation Cup 2024: तीन साल बाद यहां के हम सिकंदर!, 82.27 मीटर के साथ स्वर्ण पर कब्जा, कर्नाटक के मनु 82.06 मीटर के साथ रजत जीता, देखें टॉप-5 लिस्ट