लाइव न्यूज़ :

Club World Cup Final 2023: आठवें विश्व खिताब पर नजर, रीयाल मैड्रिड ने अल आहली को 4-1 से हराकर क्लब विश्व कप फाइनल में जगह बनाई, अल हिलाल से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2023 16:13 IST

Club World Cup Final 2023: रीयाल मैड्रिड की ओर से विनिसियस जूनियर, फेडेरिको वालवेर्डे, रोड्रिगो और सर्जियो अरिबास ने गोल दागे।

Open in App
ठळक मुद्देअल आहली की ओर से एकमात्र गोल अली मालोल ने पेनल्टी पर मैच के 65वें मिनट में किया। फाइनल में रीयाल मैड्रिड की भिड़ंत सऊदी अरब की टीम अल हिलाल से होगी।

Club World Cup Final 2023: रीयाल मैड्रिड ने मिस्र के क्लब अल आहली को 4-1 से हराकर क्लब विश्व कप फाइनल में जगह बनाई जहां उसकी नजरे रिकॉर्ड में इजाफा करने वाले आठवें विश्व खिताब पर टिकी होंगी। रीयाल मैड्रिड की ओर से विनिसियस जूनियर, फेडेरिको वालवेर्डे, रोड्रिगो और सर्जियो अरिबास ने गोल दागे।

अल आहली की ओर से एकमात्र गोल अली मालोल ने पेनल्टी पर मैच के 65वें मिनट में किया। फाइनल में रीयाल मैड्रिड की भिड़ंत सऊदी अरब की टीम अल हिलाल से होगी। अल हिलाल ने मंगलवार को ब्राजील के क्लब फ्लेमेंगो को 3-2 से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह सुनिश्चित की थी।

मैनचेस्टर यूनाईटेड ने पिछड़ने के बाद लीड्स को बराबरी पर रोका

मैनचेस्टर यूनाईटेड ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बुधवार को यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में लीड्स यूनाईटेड को 2-2 से बराबरी पर रोका। विल्फ्रेड जिनोंटो (पहले मिनट) ने पहले ही मिनट में लीड्स को बढ़त दिलाई जबकि दूसरे हाफ की शुरुआत में ही राफेल वेरेन (48 मिनट) ने आत्मघाती गोल दागकर टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

मार्कस रशफोर्ड (62वें मिनट) और जेडन सांचो (70वें मिनट) ने हालांकि आठ मिनट में दो गोल दागकर मैनचेस्टर यूनाईटेड को बराबरी दिला दी। इस ड्रॉ के साथ हालांकि मैनचेस्टर यूनाईटेड ने दूसरे स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर सिटी के बराबर पहुंचने का मौका गंवा दिया। दूसरी तरफ फुलहम ने संडरलैंड को 3-2 से हराकर एफए कप के पांचवें दौर में जगह बनाई। अगले दौर में फुलहम की भिड़ंत लीड्स से होगी।

 

टॅग्स :Real Madridमिस्रEgypt
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!