लाइव न्यूज़ :

शतरंज विश्व कप: प्रग्गानंधा, निहाल सरीन, इनियान दूसरे दौर में

By भाषा | Updated: July 13, 2021 22:36 IST

Open in App

सोच्चि (रूस) 13 जुलाई भारत के युवा सितारे आर प्रग्गानंधा, निहाल सरीन और पी इनियान ने मंगलवार को यहां फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग के दूसरे दौर में जगह पक्की की।

युवा खिलाड़ी और ग्रैंडमास्टर (जीएम) प्रग्गानंधा ने सोमवार को दो गेम के मुकाबले का पहला गेम जीतने के बाद दूसरे गेम में पाउलो बर्सामिना (फिलीपींस) को ड्रा पर रोककर  1.5-0.5 से जीत दर्ज की।  चेन्नई के 15 साल के इस खिलाड़ी को दूसरे दौर में गेब्रियल सरगिसियन (आर्मेनिया) से भिड़ना होगा।

          अपना जन्मदिन मना रहे निहाल सरीन ने युगांडा के आईएम (अंतरराष्ट्रीय मास्टर आर्थर सेगवानी को 1.5-0.5 से पराजित किया। इस भारतीय खिलाड़ी को  अब दूसरे दौर में रूस के सनन सुगिरोव की चुनौती का सामना करना होगा।

इनियन ने अपने से उच्च रैंकिंग के स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी सेबेस्टियन बोगनर के खिलाफ पहले गेम में संघर्ष करने के बाद 1.5-0.5 से मुकाबला अपने नाम किया। दूसरे दौर में उनका सामना एवगेनी टोमाशेव्स्की से होगा।

जीएम अरविंद चिदंबरम भी पहले दौर में जीत दर्ज करने में सफल रहे जबकि विदित संतोष गुजराती और पी हरिकृष्णा को शुरुआती दौर में बाई मिला।

जीएम डी गुकेश को पोलैंड के पावेल टेक्लाफ के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा। वह अब टाईब्रेकर खेलेंगे।

महिला वर्ग में पद्मिनी राउत, आर वैशाली और भक्ति कुलकर्णी भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!