लाइव न्यूज़ :

देश और दुनिया के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद FIDE के उपाध्यक्ष चुने गए

By भाषा | Published: August 07, 2022 5:57 PM

चुनाव शतरंज की वैश्विक संस्था की फिडे कांग्रेस के दौरान हुए जिसका आयोजन यहां 44वें शतरंज ओलंपियाड के दौरान किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआर्केडी वोर्कोविच को दूसरे कार्यकाल के लिए दोबारा अध्यक्ष चुना गयाआनंद को चेस खेल की वैश्विक संचालन संस्था फिडे का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गयापांच बार के विश्व चैंपियन आनंद वोर्कोविच की टीम का हिस्सा थे

चेन्नई: भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को रविवार को खेल की वैश्विक संचालन संस्था फिडे का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया जबकि निवर्तमान अध्यक्ष आर्केडी वोर्कोविच को दूसरे कार्यकाल के लिए दोबारा अध्यक्ष चुन लिया गया। पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद वोर्कोविच की टीम का हिस्सा थे। वोर्कोविच को 157 मत मिले जबकि उनके विरोधी आंद्रेई बैरिशपोलेट्स के पक्ष में सिर्फ 16 मत पड़े। एक मत अवैध रहा जबकि पांच सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। 

चुनाव शतरंज की वैश्विक संस्था की फिडे कांग्रेस के दौरान हुए जिसका आयोजन यहां 44वें शतरंज ओलंपियाड के दौरान किया गया। अपने करियर के दौरान ढेरों खिताब और सम्मान जीतने के बाद चेन्नई के आनंद ने हाल के समय में अपनी प्रतियोगिताओं की संख्या में कटौती की थी और कोचिंग पर अधिक ध्यान दे रहे थे।

आनंद ने अपनी किशोरावस्था में ही सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया था जब वह विश्व जूनियर खिताब जीतने के बाद भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने। वह तब से शतरंज के वैश्विक मंच पर भारत की अगुआई कर रहे हैं। आनंद ने पांच विश्व खिताब जीते। 

उन्होंने अपना आखिरी विश्व खिताब 2017 में विश्व रेपिड खिताब के रूप में जीता। वह शतरंज ओलंपियाड में हिस्सा ले रही भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन मेजबान देश की सभी टीम का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने प्रशासक के रूप में खेल के लिए कुछ करने की इच्छा जताई है और पहले कार्यकाल में वोर्कोविच और उनकी टीम के काम की सराहना की। चुनावों से पहले वोर्कोविच ने आनंद को अपनी टीम में रखने की बात कही थी। 

वोर्कोविच ने कहा था, ‘‘मुझे वास्तव में गर्व है कि आनंद उपाध्यक्ष पद के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। वह एक महान व्यक्ति हैं। वह लंबे समय से मेरे मित्र हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले से ही वह दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय है। इस देश में ही नहीं बल्कि मैं जहां भी जाता हूं उनके व्यक्तित्व और योगदान को फिडे इतिहास और फिडे भविष्य के रूप में स्वीकार और मान्यता प्राप्त है। हमारे पास वास्तव में एक अच्छी टीम है।’’

टॅग्स :विश्वनाथन आनंदशतरंज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: शतरंज की नई सनसनी गुकेश ने बढ़ाया देश का मान

अन्य खेलFIDE Candidates 2024: डी गुकेश ने रचा इतिहास, बने सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियनशिप के दावेदार

अन्य खेलआर प्रज्ञाननंदा बने शतरंज के विश्व नंबर एक खिलाड़ी, डिंग लिरेन को हराकर पाया ये मुकाम

अन्य खेलकौन है उज्जैन की चार्वी मेहता जो एशियन गेम्स में शतरंज में करेगी भारत का नेतृत्व? जानें यहां

अन्य खेलFIDE World Cup 2023: चेस विश्व कप उपविजेता प्रज्ञानंदा से मिले पीएम मोदी, प्रधानमंत्री ने कहा-आप पर गर्व है!, तस्वीरें वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFederation Cup 2024: तीन साल बाद यहां के हम सिकंदर!, 82.27 मीटर के साथ स्वर्ण पर कब्जा, कर्नाटक के मनु 82.06 मीटर के साथ रजत जीता, देखें टॉप-5 लिस्ट

अन्य खेलLa Liga 2023-24: रीयाल सोसीदाद पर 2-0 से जीत, गिरोना को पछाड़कर अंक तालिका में 76 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बार्सीलोना, देखें प्वाइंट टेबल

अन्य खेलNational Federation Cup: 1100 दिन बाद राष्ट्रीय फेडरेशन कप में जलवा बिखरेंगे चोपड़ा, पेरिस ओलंपिक से पहले भुवनेश्वर में दिखाएंगे जलवा, जानें शेयडूल

अन्य खेलParis 2024 Olympic Games: पेरिस ओलंपिक में दिखेगा जलवा, चार गुणा 400 मीटर रिले टीमों ने क्वालीफाई किया, भारतीय महिला और पुरुष ने किया धमाल

अन्य खेलLa Liga 2023-24: 36वीं बार ला लीगा का खिताब जीता रीयाल मैड्रिड, बार्सीलोना 73 अंक के साथ तीसरे स्थान पर, गिरोना 73 प्वाइंट के साथ दूसरे पायदान पर