लाइव न्यूज़ :

BWF World Championships 2022: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी सेमीफाइनल में, मेडल किया पक्का

By विनीत कुमार | Published: August 26, 2022 10:22 AM

BWF World Championships 2022: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। यह वर्ल्ड चैम्पियशिप के पुरुष युगल वर्ग में भारत के लिए मेडल सुनिश्चित करने वाली पहली भारतीय पुरुष जोड़ी बन गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची।विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में पुरुष युगल में भारत का पहला पदक पक्का।भारतीय जोड़ी ने जापान के ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को 24-22, 15-21, 21-14 से मात दी।

टोक्यो: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष भारतीय जोड़ी टोक्यो में चल रहे बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इसी के साथ इस जोड़ी ने भारत के लिए कम से कम एक पदक पक्का कर लिया है। साथ ही यह जोड़ी वर्ल्ड चैम्पियशिप के पुरुष युगल वर्ग में भारत के लिए मेडल सुनिश्चित करने वाली पहली भारतीय पुरुष जोड़ी बन गई है। टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने विश्व में दूसरे नंबर की जोड़ी जापान के ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप-2022 में पुरुष युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

इस माह के शुरू में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली विश्व में सातवें नंबर की भारतीय जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करके खिताब की प्रबल दावेदार और मौजूदा चैंपियन जापानी जोड़ी को एक घंटे 15 मिनट तक चले मैच में हराया।

विश्व चैंपियनशिप में युगल में भारत के लिए दूसरा पदक

क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 24-22 से जीता। पहले गेम में दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी को 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने तीसरे और निर्णायक गेम में शानदार वापसी की और 21-14 से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

यह भारत का विश्व चैंपियनशिप में युगल में दूसरा पदक है। इससे पहले ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने 2011 में महिला युगल में पदक जीता था।

इससे पहले एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की भारतीय जोड़ी शुक्रवार को मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान से क्वार्टरफाइनल में हार मिली। भारतीय जोड़ी को इंडोनेशियाई जोड़ी ने 21-8, 21-14 से हराया। आज दिन में भारतीय खिलाड़ी एचएस प्रणय को भी बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप-2022 के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में खेलना है। उन्होंने राउंड ऑफ 16 में हमवतन उभरते हुए भारतीय स्टार लक्ष्य सेन को हराया था। इससे पहले साइना नेहवाल महिला एकल प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में हार के बाद बाहर हो चुकी है।

टॅग्स :वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिपसात्विकसाईंराज रंकीरेड्डीचिराग शेट्टीसाइना नेहवाललक्ष्य सेन
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलBadminton Asia Championships: पीवी सिंधू को मिली जीत, लक्ष्य सेन और श्रीकांत पहले दौर में हारे

भारतमहिला विरोधी कांग्रेस नेता के बयान पर भड़कीं सायना नेहवाल, कहा- ऐसे बयान कांग्रेस के नारे "लड़की हूं लड़ सकती हूं" के बिल्कुल उल्टा

अन्य खेलFrench Open 2024: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी ने 2024 सीज़न का पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब जीता

अन्य खेलबैडमिंटन में भारत की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बने विश्व नंबर 1

अन्य खेलSatwik-Chirag pair Asian Games 2023: राष्ट्रमंडल में स्वर्ण, थॉमस कप खिताब, विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य के बाद एशियाड में भी कारनामा, जानें कौन हैं, देखें डॉन्स वीडियो वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलNational Federation Cup: 1100 दिन बाद राष्ट्रीय फेडरेशन कप में जलवा बिखरेंगे चोपड़ा, पेरिस ओलंपिक से पहले भुवनेश्वर में दिखाएंगे जलवा, जानें शेयडूल

अन्य खेलParis 2024 Olympic Games: पेरिस ओलंपिक में दिखेगा जलवा, चार गुणा 400 मीटर रिले टीमों ने क्वालीफाई किया, भारतीय महिला और पुरुष ने किया धमाल

अन्य खेलLa Liga 2023-24: 36वीं बार ला लीगा का खिताब जीता रीयाल मैड्रिड, बार्सीलोना 73 अंक के साथ तीसरे स्थान पर, गिरोना 73 प्वाइंट के साथ दूसरे पायदान पर

अन्य खेलडोप टेस्ट के लिए नमूना देने से इनकार करने पर बजरंग पुनिया अस्थायी रूप से निलंबित, दी प्रतिक्रिया

अन्य खेलAsian Under-22 & Youth Boxing: टूर्नामेंट में 43 पदक पक्के, अंडर-22 टीम ने किया धमाल, यहां देखें लिस्ट