लाइव न्यूज़ :

ब्रैडमैन के ऐतिहासिक बल्ले की नीलामी

By भाषा | Updated: December 8, 2021 11:27 IST

Open in App

मेलबर्न, आठ दिसंबर दिग्गज बल्लेबाज डोनाल्ड ब्रैडमैन ने 1934 की एशेज श्रृंखला के दौरान जिस बल्ले का उपयोग किया था और जिससे उन्होंने तिहरा शतक भी बनाया था उसे नीलामी के लिये रखा गया है।

ब्रैडमैन ने सलामी बल्लेबाज बिल पोंसफोर्ड के साथ 451 रन की साझेदारी के दौरान भी इसी बल्ले का उपयोग किया था।

यह बल्ला 1999 से एनएसडब्ल्यू दक्षिणी हाइलैंड्स में बोराल में ब्रैडमैन संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है।

ब्रैडमैन ने यह बल्ला 1934 में इंग्लैंड में पांचों टेस्ट मैच में उपयोग किया था। उन्होंने इस श्रृंखला में 758 रन बनाये थे।

अपने करियर में 52 टेस्ट मैचों में 99.94 की औसत से 6996 रन बनाने वाले ब्रैडमैन ने इस श्रृंखला में इस बल्ले का इस्तेमाल करते हुए हैडिंग्ले में 304 और ओवल में 244 रन बनाये थे।

एबीसी.नेट.एयू की रिपोर्ट के अनुसार बल्ले के लिये कोई रिजर्व मूल्य नहीं रखा गया है। ब्रैडमैन का एक अन्य बल्ला 2018 में 110,000 आस्ट्रेलियाई डॉलर में बिका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!