लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाजी विश्व चैंपियन: निशांत और संजीत क्वार्टर फाइनल में, दो मुक्केबाज बाहर

By भाषा | Updated: November 1, 2021 19:41 IST

Open in App

बेलग्रेड, एक नवंबर भारतीय मुक्केबाज निशांत देव (71 किग्रा) और संजीत (92 किग्रा) ने यहां अंतिम 16 चरण के मुकाबलों में जीत के साथ एआईबीए पुरुष विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन देश के दो अन्य मुक्केबाज सोमवार को हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

निशांत ने मैक्सिको के मार्को अल्वारेज वेर्डे को रविवार देर रात हुए मुकाबले में 3-2 से हराया। वह क्वार्टर फाइनल में रूस के वादिम मुसाएव से भिड़ेंगे।

पिछली विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे संजीत ने जॉर्जिया के जियोर्जी चिग्लेड्ज को 4-1 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम आठ दौर में प्रवेश किया।

संजीत क्वार्टर फाइनल में इटली के अजीज आबेस मोहिदिन से भिड़ेंगे।

हालांकि रोहित मोर (57 किग्रा) को कजाखस्तान के सेरिक तेमिरझानोव के खिलाफ 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि आकाश सांगवान (67 किग्रा) को क्यूबा के विश्व युवा चैंपियन केविन ब्राउन बेजेन के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

रोहित ने कड़ी चुनौती पेश की और तकनीकी रूप से सक्षम कजाखस्तान के मुक्केबाज के खिलाफ जोखिम उठाया। सेरिक ने पहले दौर में आक्रामक रुख अपनाया।

रोहित ने भी आक्रामक रणनीति अपनाकर विरोधी मुक्केबाज को परेशान किया। भारतीय मुक्केबाज का फुटवर्क अच्छा था लेकिन वह सेरिक के शरीर पर मुक्के लगाने में नाकाम रहे।

सांगवान ने भी कड़ी चुनौती पेश की लेकिन उनका फुटवर्क उम्मीद के मुताबिक नहीं था जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा।

सांगवान के लगातार हमलों से ब्राउन कई मौकों पर मुसीबत के दिखे लेकिन क्यूबा का मुक्केबाज पलटवार करते हुए दबदबा बनाने में सफल रहा।

क्यूबा के मुक्केबाज का रक्षण भी काफी मजबूत था और उन्हें सांगवान को हराने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

अंतिम दौर में दोनों मुक्केबाजों की दाईं आंख के करीब कट लगा।

आज रात सुमित (75 किग्रा) और एशियाई चैंपियनशिप के पांच बार के पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा) भी क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित करने के इरादे से उतरेंगे।

सुमित को क्यूबा के योनलिस हर्नांडेज जबकि थापा को फ्रांस के लोनेस हामराओई का सामना करना है।

इस टूर्नामेंट के स्वर्ण पदक विजेता को एक लाख रुपये की इनामी राशि मिलेगी। रजत पदक विजेता को 50 हजार डॉलर जबकि दोनों कांस्य पदक विजेताओं में प्रत्येक को 25 हजार डॉलर मिलेंगे। टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 26 लाख डॉलर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!