लाइव न्यूज़ :

बोपन्ना-मैकलाचलन की जोड़ी आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में हारी

By भाषा | Updated: February 10, 2021 10:38 IST

Open in App

मेलबर्न, 10 फरवरी भारत को आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में लगातार दूसरे निराशाजनक नतीजे का सामना करना पड़ा जब रोहन बोपन्ना और बेन मैकलाचलन की जोड़ी बुधवार को पुरुष युगल के पहले दौर में कड़े मुकाबले में जी सुंग नैम और मिन क्यू सोंग की जोड़ी के खिलाफ हार गई।

बोपन्ना और जापान के उनके जोड़ीदार को कोरिया की वाइल्ड कार्ड धारक जोड़ी के खिलाफ एक घंटे और 17 मिनट में 4-6, 6-7 से हार झेलनी पड़ी।

कड़े पृथकवास के कारण कोर्ट पर अधिक समय नहीं बिता पाने से बोपन्ना को लय हासिल करने में दिक्कत हुई। मैकलाचलन भी वॉली के खिलाफ परेशान दिखे जिसका खामियाजा इस जोड़ी को भुगतना पड़ा।

बोपन्ना ने पृथकवास के दौरान 14 दिन अपने कमरे में बिताए और 30 जनवरी को उन्हें कोर्ट पर उतरने की इजाजत मिली। वह हालांकि आस्ट्रेलियाई ओपन के तैयारी टूर्नामेंट के पहले दौर में फ्रेड्रिक नीलसन के साथ खेलते हुए हार गए।

बोपन्ना को सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के लिए तैयारी का पर्याप्त समय नहीं मिला और उन्होंने पहले सेट में ही अपनी सर्विस गंवा दी। कोरियाई जोड़ी ने इस शुरुआती बढ़त को बरकरार रखते हुए पहला सेट जीता।

भारत और जापान की जोड़ी को रिटर्न को लेकर भी जूझना पड़ा जबकि सोंग और नैम ने आसानी से वॉली विनर लगाकर दबदबा बनाए रखा।

नैम जब मैच जीतने के लिए सर्विस कर रहे थे तब जापान के मैकलाचलन ने फोरहैंड पर गलत शॉट मारकर मुकाबला विरोधी जोड़ी की झोली में डाल दिया।

भारत की चुनौती अब पुरुष युगल में दिविज शरण और महिला युगल में पदार्पण कर रही अंकिता रैना के हाथों में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 7 मैच के बाद पहली हार?, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा- मुल्लांपुर में सभी 3 मैच आऱआर से ही हारे?

पूजा पाठPanchang 29 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 29 April 2026: आज इन 3 राशिवालों का भाग्य चमकेगा, धन की नहीं होगी कोई कमी

बॉलीवुड चुस्कीअंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवसः थिरकते कदमों में छिपा जीवन का बड़ा संदेश

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!