लाइव न्यूज़ :

एथलीटों को टीका लेने का फैसला व्यक्तिगत नहीं : बाक

By भाषा | Updated: November 17, 2020 15:07 IST

Open in App

तोक्यो, 17 नवंबर (एपी) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थामस बाक ने तोक्यो के दौरे के दौरान कहा कि वह ओलंपिक के सभी प्रतिभागियों और प्रशंसकों को कोविड-19 का टीका लेने के लिये प्रेरित कर रहे हैं अगर यह तब तक उपलब्ध हो जाता है।

बाक ने कहा कि अगर प्रतिभागियों और प्रशंसकों को अगले साल तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेना है तो उन्हें जिम्मेदारी लेते हुए टीकाकरण करवाना चाहिए।

बाक ने दोहराते हुए कहा, ‘‘हम जहां तक संभव हो, उतने विदेशी प्रतिभागियों को टीकाकरण को स्वीकार करने के लिये मनाना चाहते हैं। ’’

उन्होंने मंगलवार को तोक्यो बे के साथ एथलीट गांव का भी दौरा किया और साथ ही वह मध्य तोक्यो में राष्ट्रीय स्टेडियम में भी गये।

बाक ने ओलंपिक खिलाड़ियों की जिम्मेदारी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें टीके पर विचार करना चाहिए।

पिछले महीने आईओसी एथलीट आयोग के साथ ऑनलाइन सत्र में बाक से पूछा गया था कि क्या खिलाड़ियों को टीका लेने के लिये बाध्य किया जायेगा तो उन्होंने कहा था, ‘‘प्रत्येक खिलाड़ी को अपने साथी खिलाड़ियों को देखना चाहिए और इसका ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि टीकाकरण किसी एक व्यक्ति के लिये नहीं है बल्कि यह पूरे समुदाय की सुरक्षा के बारे में है। ’’

बाक ने कहा, ‘‘और मुझे लगता है कि इस संकट के दौर में प्रत्येक की एक जिम्मेदारी है और यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हमारे चारों ओर लोगों और हमारी टीम के साथी सदस्यों, साथी ओलंपियनों की जिम्मेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!