लाइव न्यूज़ :

जिमनास्टिक: दीपा कर्माकर फाइनल में रहीं पांचवें स्थान पर, भारत का सफर बिना किसी मेडल के समाप्त

By भाषा | Published: August 24, 2018 6:00 PM

एशियाई खेलों के इतिहास में भारत के नाम सिर्फ एक पदक है जो आशीष कुमार ने 2010 में जीता था।

Open in App

जकार्ता, 24 अगस्त: भारतीय जिमनास्ट दीपा कर्माकर एशियाई खेलों के महिला बैलेंस बीम स्पर्धा में शुक्रवार को पांचवें स्थान पर रहीं जिससे इस खेल में भारत का सफर बिना पदक के खत्म हुआ। दीपा ने बीम फाइनल में पहुंची आठ खिलाड़ियों में प्रदर्शन करने वाली पांचवीं खिलाड़ी थी और वह 12.500 अंक के साथ इसी स्थान पर रही। उन्होंने क्वालीफिकेशन दौर में 12.750 का स्कोर किया था। 

इस स्पर्धा में चीन की चेन यिले ने 14.600 अंक के साथ स्वर्ण, उत्तर कोरिया की किम जोंग सु 13.400 के स्कोर के साथ रजत और चीन की झांग जीन (13.325) ने कांस्य पदक हासिल किया। दीपा पूरी तरह फिट नहीं थी ऐसे में उनके प्रदर्शन को बुरा नहीं कहा जा सकता। बैलेंस बीम उनकी मनपसंद स्पर्धा नहीं है। 

रियो ओलंपिक में वह वॉल्ट स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं थी लेकिन यहां फाइनल के लिए वह क्वालीफाइ नहीं कर सकी। उनके घुटने की पुरानी चोट फिर से उबर गयी और वह वॉल्ट स्पर्धा में अरूणा बुद्धा रेड्डी और प्रणति नायक से भी पीछे रहीं। दीपा ने महिला टीम फाइनल से नाम वापस ले लिया था जिसमें भारतीय टीम सातवें स्थान पर रहीं।

इस तरह एशियाई खेल में भारत का सफर एक बार फिर बिना पदकों के खत्म हुआ। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत के नाम सिर्फ एक पदक है जो आशीष कुमार ने 2010 एशियाई खेलों के फ्लोर एक्ससाईज स्पर्धा में जीता था। अरूणा और प्रणति महिला व्यक्तिगत वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में सातवें और आठवें स्थान पर रही।  पुरुष जिमनास्टिक में भी कोई फाइनल में नहीं पहुंच सका। टीम स्पर्धा में पुरूष टीम नौवें स्थान पर रहीं।

टॅग्स :एशियन गेम्सदीपा कर्माकरजिमनास्टिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल4 March History: 1951 में भारत ने किया कारनामा, पहले एशियाई खेलों के आयोजन, 15 स्वर्ण पदकों के साथ 51 पदक पर किया कब्जा

अन्य खेलWomen’s Asian Champions Trophy Title: भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से रौंदकर 2016 के बाद दूसरा खिताब जीता, 8000 फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन

अन्य खेलAsian Para Games 2023 medals: 214 स्वर्ण, 167 रजत और 140 कांस्य पर चीन ने किया कब्जा, देखें ईरान, जापान और दक्षिण कोरिया ने कितने पदक पर किया कब्जा, देखें 10 टॉप लिस्ट

अन्य खेलAsian Para Games 2023 medals: 29 स्वर्ण सहित 111 मेडल पर कब्जा, चीन 500 के पार, देखें टॉप-6 देश की लिस्ट

अन्य खेलAsian Para Games 2023 Medals: 111 शुभ आंकड़ा, पैरा खिलाड़ियों ने इतिहास रचा, पीएम ने दी बधाई, चीन, ईरान, जापान, कोरिया के बाद टीम इंडिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलWorld Para Athletics Championships 2024: जापान में तिरंगा लहराया, 55.07 सेकंड के साथ स्वर्ण, दीप्ति ने अमेरिका की क्लार्क का 55.12 सेकंड का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

अन्य खेलसात्विक और चिराग ने थाईलैंड ओपन खिताब जीता, कैरियर का नौवां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब

अन्य खेलThailand Open 2024 Final: सात्विक-चिराग ने 2024 का दूसरा खिताब जीता, चीन के लियू यि और चेन बो यांग को हराया, करियर का नौवां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब

अन्य खेल2027 Women World Cup: 119 वोट मिले, लो जी नोट कर लो डेट, इस देश में खेला जाएगा 2027 विश्व कप, बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी की संयुक्त दावेदारी को पीछे छोड़ा

अन्य खेलSunil Chhetri announces Indian team retirement: 2007, 2009, 2012 में नेहरू कप, 2011, 2015, 2021 में सैफ चैम्पियनशिप और 2008 एएफसी में रहे सूत्रधार, देखें 10 रिकॉर्ड