लाइव न्यूज़ :

Asian Games, Day 13: महिला हॉकी में भारतीय टीम को सिल्वर मेडल, बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचे अमित

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 31, 2018 22:21 IST

Asian Games 2018 Live Updates Day 13: 18वें एशियन गेम्स के 13वें दिन के खेल में भारत से जुड़ी हर ताजातरीन अपडेट

Open in App

जकार्ता, 31 अगस्त। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स को खत्‍म होने के अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। शुक्रवार को खेल के 13वें दिन महिला हॉकी में निराशा हाथ लगी और भारतीय महिला टीम को जापान के खिलाफ हारकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। शुक्रवार को भारतीय टीम ने सेलिंग में एक सिल्‍वर और दो ब्रॉन्‍ज अपने नाम करके बता दिया है कि इन खेलों में भी भारत पोडियम तक का सफर तो जरूर तय करेगा। इसके अलावा स्‍क्वैश में जहां वीमंस टीम फाइनल में पहुंच गई हैं, वहीं मेंस टीम को ब्रॉन्‍ज से ही संतोष करना पड़ा। बॉक्सिंग रिंग में भारत के अमित ने फाइनल में जगह बना ली, जबकि विकास चोट के कारण सेमीफाइनल में नहीं खेल पाए और उन्हें ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा।

एशियन गेम्स 2018: 13वें दिन भारत के प्रदर्शन की झलकियां

महिला हॉकी में भारतीय टीम को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

सेलिंग में भारत ने जीते तीन मेडल, एक सिल्वर-दो ब्रॉन्ज

विकास कृष्ण ने बॉक्सिंग में 75 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज जीता

अमित पंघल बॉक्सिंग फाइनल में, गोल्ड की उम्मीद जगाई

भारतीय महिला स्क्वैश टीम मलेशिया को हराकर फाइनल में

भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम सेमीफाइनल में हारी, जीता ब्रॉन्ज

टेबल टेनिस में अभियान खत्म, दो मेडल जीत रचा इतिहास

Asian Games 2018 के 13वें दिन का लाइव अपडेट

- हॉकी : भारतीय महिला हॉकी टीम को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में जापान ने भारत को 2-1 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया और भारतीय महिला टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

- हॉकी : महिला हॉकी के फाइनल मुकाबले में तीसरे क्वार्टर के खत्म होने के बाद जापान की टीम ने भारत के खिलाफ बनाई बढ़त। स्कोर : भारत - 1, जापान - 2

- हॉकी : महिला हॉकी के फाइनल मुकाबले में जापान की टीम ने भारतीय महिलाओं के खिलाफ 44वें मिनट में किया दूसरा गोल। भारतीय महिला हॉकी टीम 2-1 से पीछे।

- हॉकी : महिला हॉकी के फाइनल मुकाबले में दूसरे क्वार्टर के खत्म होने के बाद भारत और जापान की टीमें 1-1 की बराबरी पर। स्कोर : भारत - 1, जापान - 1

- हॉकी : महिला हॉकी के फाइनल मुकाबले में भारत की ओर से नेहा गोयल ने गोल कर जापान के खिलाफ अपनी टीम को बराबरी पर पहुंचाया। स्कोर : भारत - 1, जापान - 1

- हॉकी : महिला हॉकी के फाइनल मुकाबले में पहले क्वार्टर के खत्म होने के बाद जापान की टीम ने भारत के खिलाफ बनाई बढ़त। स्कोर : भारत - 0, जापान - 1

- हॉकी : महिला हॉकी के फाइनल मुकाबले में जापान की टीम ने भारतीय महिलाओं के खिलाफ 11 मिनट में किया पहला गोल। भारतीय महिला हॉकी टीम 1-0 से पीछे।

- हॉकी : भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना फाइनल मुकाबले में जापान से हो रहा है।

बॉक्सिंग: अमित पंघल 49 किलोग्राम के फाइनल में पहुंचे, सिल्वर पक्का, गोल्ड की उम्मीद जगाई। सेमीफाइनल में फिलीपींस के पालम कार्लो को हराया। अब फाइनल में उनका मुकाबला शनिवार 12.30 बजे (भारतीय समयानुसार) उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुस्मतोव से होगा।

स्क्वैश: भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल में हॉन्ग कॉन्ग से 0-2 से हारी, जीता ब्रॉन्ज मेडल।

कैनोई: प्रकांत शर्मा/जेम्सबॉय सिंह ओइनम ने पुरुषों के 200 मीटर डबल्स (C2)  फाइनल के लिए किया क्वॉलिफाई।

स्क्वैश: पुरुष टीम सेमीफाइनल में सौरव घोषाल हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ पहला मैच 7-11, 9-11,11-13 से हारे, भारत 0-1 से पीछे।

सेलिंग में मिला भारत को तीसरा मेडल, वरुण ठक्कर/गणपति चेंगप्पा ने पुरुष 49er इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल, ये भारत का इन खेलों में 63वां मेडल है।

सेलिंग: भारत को मिले दो मेडल, वर्षा गौतम और स्वेता शेरवेगार ने महिला (49er FX) रेस में जीता सिल्वर मेडल, हर्षिता तोमर ने ओपन लेजर 4.7 में जीता ब्रॉन्ज मेडल। 

टेबल टेनिस: भारत का अभियान समाप्त, पुरुष राउंड 16 मैच में साथियान गणेशेखरन जापान के केंटा मैतसुडायरा से 9-11, 11-4, 11-9, 11-6, 12-10 से हारे।

भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण चोटिल होने की वजह से सेमीफाइनल (75 किलोग्राम) से हटे, भारत को मिला ब्रॉन्ज मेडल, ये भारत का इन खेलों में 60 वां मेडल है।

भारतीय महिला स्क्वैश टीम मलेशिया को 2-0 से हराते हुए फाइनल में पहुंची, सिल्वर  पक्का, गोल्ड की उम्मीद जगी। भारतीय टीम में जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल कार्तिक, सुनयना कुरुविला और तन्वी खन्ना थे।

टेबल टेनिस: मनिका बत्रा राउंड 16 सिंगल्स मैच में चीन की मान्यु वांग से 2-11, 8-11, 8-11, 11-6, 4-11 से हारीं। 

सॉफ्ट टेनिस: भारतीय पुरुष टीम ग्रुप सी के पहले मैच में कंबोडिया से 0-3 से हारी।

टेबल टेनिस: मनिका बत्रा ने चीन की मान्यु वांग के खिलाफ लगातार तीन सेट हारने के बाद चौथा सेट 11-6 से जीता।

टेबल टेनिस: अचंता शरत कमल पुरुषों के राउंड 16 सिंगल्स में चीनी ताइपे के चुआंग चितयुआन से  7-11, 11-9, 10-12, 16-14, 9-11 हारे।

टेबल टेनिस: मनिका बत्रा राउंड 16 सिंगल्स मैच में चीन की मान्यु वांग से पहला सेट 2-11 से हारीं।

टेबल टेनिस: अचंता शरत कमल राउंड 16 सिंगल्स मैच में चीनी ताइपे के चियुआन चुआंग दूसरा और चौथा सेट जीतकर 2-2 से बराबरी पर।

सॉफ्ट टेनिस: भारतीय महिला टीम ने ग्रुप एक के पहले मैच में मंगोलिया को 3-0 से हराया।

टेबल टेनिस: मनिका बत्रा महिलाओं के राउंड 16  सिंगल्स में चीन की मान्यु वांग से खेलेंगी। 

टेबल टेनिस: अचंता शरत कमल पुरुषों के राउंड 16 सिंगल्स में चीनी ताइपे के चुआंग चिचयुआन से खेलेंगे।

जूडो: भारत की राजविंद कौर का सफर खत्म, महिलाओं के 78 किलोग्राम रेपेचेज राउंड में चीनी ताइपे की जाइवेन साई से हारीं।

वॉलीबॉल: भारतीय महिला टीम क्लासिफिकेशन 9-10 मैच में चीनी ताइपे से 21-25, 16-25, 15-25 से हारी। 

साइकलिंग: भारत के एसो अल्बेन राउंड 1 रेपेचेज में छठे स्थान पर रहे, पुरुषों के केरिन राउंड फाइनल में पहुंचने में रहे नाकाम।

स्क्वैश: भारत महिला टीम सेमीफाइनल में मलेशिया से खेलेगा, नजरें एक और गोल्ड पर होंगी।

जूडो: भारत के अवतार सिंह पुरुषों के 100 किलोग्राम एलिमिनेशन राउंड 16 की बाउट में यूएई के इवान रामेरेंको से हारे। 

जूडो: भारत के रजविंदर कौर महिलाओं की 78 किलोग्राम क्वॉर्टर फाइनल में जापान की अकीरा सोने से हारीं। 

कयाक: भारत के नाओचा सिंह लैतोंजम ने पुरुषों के 200 मीटर सिंगल (K1)सेमीफाइनल के लिए किया क्वॉलिफाई।

कयाक: भारत की रंगानी किरो ने महिलाओं की 200मीटर सिंगल (K1) सेमीफाइनल के लिए किया क्वॉलिफाई। 

टॅग्स :एशियन गेम्सहॉकीएथलेटिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

भारतAsian Athletics Championships: सचिन यादव से हारते-हारते बचे अरशद नदीम?, 86.40 मीटर के साथ ओलंपिक चैंपियन ने जीता स्वर्ण, 85.16 मीटर के साथ सचिन ने जीता सिल्वर

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

विश्वUS: महिला वर्ग के खेलों में ट्रांसजेंडरों के भाग लेने पर रोक, डोनाल्ड ट्रंप ने लिया फैसला

भारतIndia vs Pakistan, Asian Champions Trophy 2024: 4 मैच, 19 गोल और 4 जीत, शीर्ष पर टीम इंडिया, अब पाकिस्तान को धोने की बारी!, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!