लाइव न्यूज़ :

बेलारूस की सबालेंका ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब, कजाकिस्तान की एलेना रिबाकिना को हराया

By शिवेंद्र राय | Updated: January 28, 2023 20:38 IST

ये चौथी बार था जब रिबाकिना और सबालेंका टेनिस कोर्ट पर आमने-सामने थे। दोनों के बीच अब तक हुए चार मुकाबलों में तीन बार सबालेंका ने बाजी मारी है।

Open in App
ठळक मुद्देबेलारूस की सबालेंका ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताबमहिला सिंगल्स में कजाकिस्तान की एलेना रिबाकिना को हरायारिबाकिना को सबालेंका ने 4-6, 6-3, 6-4 से हराया

नई दिल्ली: बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। लबर्न के रॉड लेवर एरीना में खेले गए फाइनल मुकाबले में सबालेंका ने कजाकिस्तान की एलेना रिबाकिना को 4-6, 6-3, 6-4 से हराकर महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया।

 सबालेंका का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। इस टूर्नामेंट में वह रूस-यूक्रेन युद्ध में बेलारूस के रूस को समर्थन देने के कारण देश के झंडे के बजाय एक एक न्यूट्रल झंडे के नीचे खेल रही थीं। कजाकिस्तान की एलेना रिबाकिना के खिलाफ फाइनल मुकाबला दो घंटे और 28 मिनट तक चला।

24 साल की पांचवीं वरीयता प्राप्त सबालेंका इससे पहले यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। हाल ही में उन्होंने एडिलेड टूर्नामेंट जीता है। वह फिलहाल बेहतरीन लय में हैं और इसका नजारा फाइनल में भी देखने को मिला। जीत के बाद सबालेंका ने कहा, "मैं सुपर नर्वस हूं। मैं मिस किंग को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उसने इतना कुछ किया है। उम्मीद है कि ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हम और भी मुकाबला करेंगे। आप सभी का धन्यवाद। यह खेलने के लिए एक सुखद टूर्नामेंट था। साथ ही अपनी टीम को भी थैंक्स करना चाहती हूं। मेरे पिछले कुछ साल बहुत उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं। आप लोग मुझसे ज्यादा इस ट्रॉफी के हकदार हैं। मुझे उम्मीद है कि अगले साल मैं वापस आऊंगी और बेहतर टेनिस दिखाऊंगी।"

बता दें कि ये चौथी बार था जब रिबाकिना और सबालेंका टेनिस कोर्ट पर आमने-सामने थे। दोनों के बीच अब  तक हुए चार मुकाबलों में तीन बार सबालेंका ने बाजी मारी है। अगर  रिबाकिना की बात करें तो  मॉस्को में पैदा हुई हैं और 2018 में उन्होंने कजाकिस्तान की ओर से खेलना शुरू किया। 23 साल की रिबाकिना अब तक एक ग्रैंड स्लैम समेत कुल तीन टाइटल्स जीत चुकी हैं। 2022 में विम्बलडन के रूप में रिबाकिना ने पहला ग्रैंड स्लैम जीता था। महिला सिंगल्स में रायबाकिना की मौजूदा रैंकिंग 23 है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनBelarusरूसटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

विश्वMadrid Open 2026: जानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!