लाइव न्यूज़ :

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक वर्ल्ड कप: दीपा कर्माकर वॉल्ट के फाइनल में, अरूणा हुईं चोटिल

By भाषा | Updated: November 23, 2018 13:46 IST

एशियाई खेलों में चोट से जूझने वाली दीपा ने 14.100 का स्कोर बनाया और क्वालिफिकेशन में 16 जिम्नास्टों के बीच छठे स्थान पर रही।

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्माकर जर्मनी के कोटबस में चल रहे आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक वर्ल्ड कप के वॉल्ट फाइनल्स में जगह बनाने में सफल रही लेकिन बी अरुणा के घुटने में चोट लग गयी जिससे उनके अभियान का निराशाजनक अंत हुआ। 

एशियाई खेलों में चोट से जूझने वाली दीपा ने 14.100 का स्कोर बनाया और क्वालिफिकेशन में 16 जिम्नास्टों के बीच छठे स्थान पर रही।मेलबर्न विश्व कप में महिलाओं की व्यक्तिगत वॉल्ट में कांस्य पदक जीतने वाली अरुणा पहले वॉल्ट के दौरान ही चोटिल हो गयी और उन्हें प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा। 

भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ के उपाध्यक्ष रियाज अहमद भाटी ने कहा, 'अरुणा अधिक कठिनाई वाले वॉल्ट पर प्रदर्शन करने वाली थी। अभ्यास के समय वह काफी आश्वस्त दिख रही थी लेकिन प्रतियोगिता के दौरान वह जल्दी नीचे आ गयी जिससे उनका घुटना चोटिल हो गया। इससे वह दूसरा वॉल्ट नहीं कर पायी। उनका आज एमआरआई किया जाएगा।' 

भारतीय पुरुष जिम्नास्टों में राकेश पात्रा ने रिंग्स में 14.000 अंक बनाये और वह 29 खिलाड़ियों के बीच 14वें स्थान पर रहे। आशीष कुमार भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाये और 13.200 के स्कोर के साथ 37 जिम्नास्टों के बीच 24वें स्थान पर रहे। 

कोटबस प्रतियोगिता ओलंपिक 2020 के लिये आठ स्पर्धाओं की क्वालिफाइंग प्रणाली का हिस्सा है जिसमें जिम्नास्ट अपने तीन सर्वश्रेष्ठ स्कोर के आधार पर क्वालिफाई करेगा।

टॅग्स :जिमनास्टिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDipa Karmakar Retirement: पहली भारतीय महिला ओलंपियन जिमनास्ट दीपा करमाकर ने लिया संन्यास

अन्य खेलवर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले अमेरिकी जिम्नास्ट कुर्ट थॉमस का निधन

भारतअनलॉक 1: लुधियाना की सड़कों पर 'भीख' मांग रहे हैं बॉडी बिल्डर, जानिए पूरा मामला

एथलेटिक्सCornoavirus: टोक्यो ओलंपिक जिम्नास्टिक टेस्ट रद्द, अब इस दिन जापान पहुंचेगी ऐतिहासिक मशाल

अन्य खेलबच्चे ने एक सांस में 30 बार दिखाए जिम्नास्टिक के करतब, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!