लाइव न्यूज़ :

अल्जीरिया, नाईजीरिया और कैमरून विश्व कप प्लेऑफ में, आइवरी कोस्ट बाहर

By भाषा | Updated: November 17, 2021 11:56 IST

Open in App

केपटाउन, 17 नवंबर (एपी) अल्जीरिया, कैमरून, नाईजीरिया और ट्यूनीशिया ने अफ्रीका महाद्वीप से विश्व कप फुटबॉल क्वालीफाईंग के प्लेऑफ में जगह बनायी लेकिन आइवरी कोस्ट की अगले साल कतर में होने वाले टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीदें समाप्त हो गयी।

अफ्रीकी चैंपियन अल्जीरिया और नाईजीरिया ने अपने-अपने मैच ड्रा खेलकर मार्च में होने वाले 10 टीमों के प्लेऑफ में जगह बनायी। ट्यूनीशिया ने जाम्बिया को 3-1 से हराकर ग्रुप बी से प्लेऑफ में प्रवेश किया।

कैमरून ने आइवरी कोस्ट को 1-0 से हराकर उसके अभियान पर रोक लगायी। इस जीत से कैमरून ग्रुप डी में शीर्ष पर रहा। दो बार का अफ्रीकी चैंपियन आइवरी कोस्ट लगातार दूसरी बार विश्व कप में जगह बनाने में नाकाम रहा।

अल्जीरिया, कैमरून, नाइजीरिया और ट्यूनीशिया ने 10 टीमों के प्लेऑफ में आखिरी चार स्थान हासिल किये। माली, मिस्र, घाना, सेनेगल, मोरक्को और कांगो पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुके थे। अफ्रीका से पांच टीमें विश्व कप के लिये क्वालीफाई करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!