लाइव न्यूज़ :

AFC Asian Cup 2023: जॉर्डन ने इतिहास रचा, दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर पहली बार एशियाई कप फुटबॉल के फाइनल में, तीसरी बार चैम्पियन बनने का सपना टूटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2024 16:12 IST

AFC Asian Cup 2023: जॉर्डन अपने ग्रुप (ई) में दक्षिण कोरिया के बाद तीसरे स्थान पर रहते हुए मुश्किल से अंतिम 16 में पहुंचा था। 

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कोरिया के कोच जुर्गेन क्लिंसमैन का टीम को तीसरी बार चैम्पियन बनाने का सपना भी टूट गया।खिलाड़ी ने दक्षिण कोरिया के गोलकीपर जो हयोन को छका कर टीम का खाता खोला। 13 मिनट बाद टीम के लिए दूसरा गोल कर स्टेडियम में मोजूद प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया।

AFC Asian Cup 2023: याजन अल नैमत और मूसा तमारी के गोल के दम जॉर्डन ने खिताब के प्रबल दावेदार दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर पहली बार एशियाई कप फुटबॉल के फाइनल में जगह बनायी। अहमद बिन अली स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच का पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद अल नैमत और तमारी ने दूसरे हाफ में गोल किये जिससे जॉर्डन ने इतिहास रच दिया। इसके साथ की दक्षिण कोरिया के कोच जुर्गेन क्लिंसमैन का टीम को तीसरी बार चैम्पियन बनाने का सपना भी टूट गया। इस जीत के बाद जॉर्डन के कोच हुसैन अम्मौता ने कहा, ‘‘  मैंने अपने खिलाड़ियों से कहा था कि वह दक्षिण कोरियाई टीम का जितना सम्मान करना चाहिए उससे अधिक न करें। मुझे लगता है कि इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास गंवाने के लिए कुछ नहीं था।’’ फाइनल में जॉर्डन के सामने ईरान और गत चैम्पियन कतर के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच के विजेता की चुनौती होगी। खिलाड़ी के तौर पर 1990 में वेस्ट जर्मनी के लिए विश्व कप जीत चुके दक्षिण कोरिया के कोच क्लिंसमैन ने इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा, ‘‘ किसी टीम के लिए टूर्नामेंट कैसा होगा इसके लिए कोच हमेशा जिम्मेदार होता है।

लक्ष्य फाइनल में पहुंचना था. हम फाइनल तक नहीं पहुंचें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने मौके को भुनाने में नाकाम रहे। हम जॉर्डन को बधाई देते है। वे फाइनल में पहुंचने के हकदार थे।’’ मैच 53वें मिनट में पार्क योंग-वू से गेंद कब्जाने के बाद तामारी ने अल नैमत को पास दी।

इस खिलाड़ी ने दक्षिण कोरिया के गोलकीपर जो हयोन को छका कर टीम का खाता खोला। तमारी ने इसके 13 मिनट बाद टीम के लिए दूसरा गोल कर स्टेडियम में मोजूद प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया। जॉर्डन अपने ग्रुप (ई) में दक्षिण कोरिया के बाद तीसरे स्थान पर रहते हुए मुश्किल से अंतिम 16 में पहुंचा था। 

टॅग्स :जॉर्डनदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!