लाइव न्यूज़ :

एनआईएस पटियाला में 26 खिलाड़ी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव

By भाषा | Updated: March 31, 2021 17:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के सूत्र ने बुधवार को बताया कि पटियाला में राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में विभिन्न स्पर्धाओं के शिविरों में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के 380 सदस्यों में से 26 को कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया है।

सूत्र ने पीटीआई से कहा कि हालांकि इन 26 पॉजिटिव में से कोई भी तोक्यो ओलंपिक के लिये जाने वाला एथलीट नहीं है।

साइ के सूत्र ने पुष्टि की कि भारतीय पुरूष मुक्केबाजी के मुख्य कोच सीए कुटप्पा और शॉट पुट कोच मोहिंदर सिंह ढिल्लों उनमें शामिल हैं जिन्हों हाल में हुए परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है।

साइ के सूत्र ने कहा, ‘‘हाल में एनआईएस पटियाला में करीब 380 खिलाड़ियों की कोविड-19 जांच की गयी। ये जांच औचक नहीं थी बल्कि सभी की कराई गई । ’’

पता चला है कि 26 में से 10 मामले संस्थान में ट्रैक एवं फील्ड ट्रेनिंग कर रहे ग्रुप में से हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इन 380 में से 26 एथलीट वायरस के लिये पॉजिटिव आये हैं लेकिन अच्छी चीज यह है कि वे ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ी नहीं हैं। इन पॉजिटव आये एथलीटों को पृथकवास में रखा गया है और पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया है। ’’

एनआईएस में मुख्यत: ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले मुक्केबाज, ट्रैक एवं फील्ड एथलीट और भारोत्तोलकों के अलावा अन्य स्पर्धाओं के एथलीट भी रहते हैं।

हालांकि सभी भारोत्तोलक वायरस की जांच में नेगेटिव आये हैं।

जिन मुक्केबाजों को पॉजिटिव पाया गया है, उनमें एशियाई रजत पदक विजेता दीपक कुमार और इंडिया ओपन के स्वर्ण पदक विजेता संजीत शामिल हैं।

एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘‘अभी कुछ और रिपोर्ट का इंतजार है। मुक्केबाजी में अब कोविड-19 पॉजिटिव के सात मामले हो गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelimitation Bill 2026: स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर केंद्र को ललकारा, देखें विरोध का यह तीखा वीडियो

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!