लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के चार विकेट पर 212 रन

By भाषा | Updated: August 21, 2021 10:33 IST

Open in App

किंगस्टन, 21 अगस्त (एपी) पहले चार ओवर में तीन विकेट गंवाने के बाद बाबर आजम और फवाद आलम के बीच 158 रन की साझेदारी की मदद से पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन चार विकेट पर 212 रन बना लिये । वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। उनके गेंदबाजों ने इसे सही साबित कर दिया जब केमार रोच और जेडेन सील्स ने पाकिस्तान के तीन विकेट 3 . 5 ओवर में निकाल दिये । रोच ने आबिद अली (1) को स्लिप में लपकवाया और छह गेंद बाद अजहर ली (0) अपना विकेट गंवा बैठे ।सील्स ने इमरान बट (1) का विकेट लिया जिन्होंने विकेटकीपर जोशुआ डासिल्वा को कैच थमाया । मैदानी अंपायर ने अपील खारिज कर दी लेकिन रिव्यू लेने के बाद उन्हें आउट करार दिया गया । तीन विकेट गंवाने के बाद कप्तान आजम और आलम ने संभलकर खेला और अर्धशतक जमाये । स्कोर जब 160 रन था तो आलम को ऐंठन के कारण मैदान छोड़कर जाना पड़ा । उन्होंने 149 गेंद में नाबाद 76 रन बनाये । आजम ने मोहम्मद रिजवान के साथ पारी को आगे बढाया लेकिन स्कोर में आठ रन जोड़कर अपना विकेट गंवा बैठे । रोच ने दूसरी स्लिप में जैसन होल्डर के हाथों उन्हें लपकवाया । पहले दिन के आखिर में रिजवान 22 और फहीम अशरफ 23 रन बनाकर खेल रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!