लाइव न्यूज़ :

15 वर्षीय गोल्फर अर्जुन भाटी ने कोविड-19 के खिलाफ जंग के लिए फटे हुए जूते नीलाम कर दिए 3.30 लाख रुपये, पीएम मोदी ने की तारीफ

By भाषा | Updated: April 22, 2020 08:14 IST

Arjun Bhati: युवा गोल्फर अर्जुन भाटी ने अपने फटे हुए जूते बेचकर 3.30 लाख रुपये की राशि कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए दी है, उनके योगदान की पीएम मोदी ने की तारीफ

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन ने जो जूते पहनकर 2018 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप जीती थी, उसे किया नीलामअर्जुन ने इससे पहले अपनी 102 ट्रॉफी बेचकर चार लाख 30 हजार रुपये पीएम केयर्स में दान किए थे

नई दिल्ली: युवा गोल्फर अर्जुन भाटी ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में योगदान देना जारी रखा है और अब उन्होंने अपने फटे हुए जूते बेचकर तीन लाख 30 हजार रुपये जुटाए हैं। यही जूते पहनकर अर्जुन ने 2018 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप जीती थी।

ग्रेटर नोएडा के रहने वाले 15 साल के गोल्फर अर्जुन ने इससे पहले अपनी 102 ट्रॉफी बेचकर चार लाख 30 हजार रुपये जुटाए थे और यह राशि प्रधानमंत्री-केयर्स कोष में दान दी थी।

अर्जुन ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘मैंने जिन फटे हुए जूतों के साथ अमेरिका में जूनियर गोल्फ विश्व चैंपियनशिप 2018 जीती थी वह जूते अंकल वनीश प्रधान ने तीन लाख 30 हजार रुपये में ले लिए। मैंने ये पैसे पीएम-केयर्स में दान कर दिए।’’

पीएम मोदी ने की अर्जुन भाटी के योगदान की तारीफ

अर्जुन ने लिखा, ‘‘हम रहें या ना रहें, मेरा देश रहना चाहिए, कोरोना से सभी को बचाना है।’’ अर्जुन ने इससे पहले तीन विश्व जूनियर गोल्फ खिताब और एक राष्ट्रीय चैंपियनशिप खिताब सहित अपनी सभी ट्राफी पैसा जुटाने के लिए अपने रिश्तेदारों और मित्रों के परिजनों को बेच दीं थी। 

अर्जुन के इस नेक काम की पीएम मोदी ने सराहना की और उनके ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, 'आपकी भावनाएं देश के लिए अनमोल हैं, इस मुश्किल घड़ी में आपका यह सेवा भाव देश भर के लोगों को प्रेरित करने वाला है।'

टॅग्स :गोल्फनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!