लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में हुई हत्या के मसले पर चुप क्यों है बीजेपी, महाराष्ट्र कांग्रेस ने उठाये ये सवाल

By भाषा | Updated: April 28, 2020 22:13 IST

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि घटना से यह पता चलता है कि भाजपा शासित प्रदेश में कानून व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है।

Open in App

मुंबई: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दो पुजारियों की हत्या के मसले पर भाजपा नेताओं की “चुप्पी” को लेकर महाराष्ट्रकांग्रेस ने सवाल खड़ा किया है। महाराष्ट्रकांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि घटना से यह पता चलता है कि भाजपा शासित प्रदेश में कानून व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है।

सावंत ने कहा, “पालघर में दो साधुओं समेत तीन व्यक्तियों की भीड़ द्वारा की गई हत्या के मामले में महाराष्ट्र सरकार ने 110 लोगों को गिरफ्तार किया और एक उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया।” उन्होंने कहा कि बाद में पता चला था कि क्षेत्र में चोरी की अफवाहों के चलते हत्या की गई थी लेकिन विपक्ष ने घटना को सांप्रदायिक रंग देने और महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा, “वही भाजपा आज बुलंदशहर की घटना पर चुप है। इससे भाजपा के दोहरे चरित्र का पता चलता है। भाजपा कोरोना वायरस संकट के समय राजनीति करने का प्रयास कर रही है जो निंदनीय है।” 

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा