लाइव न्यूज़ :

CM उद्धव ठाकरे का CAA पर समर्थन: महाविकास आघाड़ी में बेचैनी, NCP ने कहा- तीनों पार्टियां मिलकर करेंगी फैसला

By शीलेष शर्मा | Updated: February 23, 2020 08:22 IST

citizenship amendment act: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ठाकरे को सलाह दी कि उद्धव ठाकरे को 2003 के नागरिकता संशोधन कानून को समझने के लिए ब्रीफिंग की जरूरत है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नागरिक कानून (सीएए) के समर्थन में उतर आने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है. राकांपा नेता एवं गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है, ''महाविकास आघाड़ी के तीनों पार्टियां इस मुद्दे पर बातचीत करेंगी और सर्वमान्य हल निकालेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नागरिक कानून (सीएए) के समर्थन में उतर आने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है, जबकि राकांपा नेता एवं गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है, ''महाविकास आघाड़ी के तीनों पार्टियां इस मुद्दे पर बातचीत करेंगी और सर्वमान्य हल निकालेंगे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्व मंत्री बालासाहब थोरात ने कहा, ''यह साफ है कि एनपीआर, एनआरसी और सीएए को लेकर कांग्रेस विरोध में है.''

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ठाकरे को सलाह दी कि उद्धव ठाकरे को 2003 के नागरिकता संशोधन कानून को समझने के लिए ब्रीफिंग की जरूरत है. तिवारी ने ट्वीट किया के एनआरसी का आधार एनपीआर है और यदि एनपीआर करते हैं तो आप एनआरसी को नहीं रोक सकते. जहां तक सीएए का सवाल है यह संविधान के अनुरूप होना चाहिए ना कि धार्मिक आधार पर किसी को नागरिकता देने के लिए.

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, ''ठाकरे को सीएए का समर्थन नहीं करना चाहिए.'' कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा, ''महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ पार्टियों के विधायकों को सीएए, एनआरसी को लेकर हाल ही में विधिविदों ने व्याख्यान दिया था. उन्हें उसका विरोध करने के लिए तैयार किया था. लेकिन, अब कांग्रेस सरकार में जिस पार्टी को समर्थन दे रही है, वह दोनों कानूनों के समर्थन में है.''

पृथ्वीराज चव्हाण ने साक्षात्कार में कहा, ''उद्धव ठाकरे को सीएए के बारे में किसी को समझाना होगा. मुझे मौका मिलेगा, तो मैं यह काम करूंगा.''बालासाहब थोरात ने कहा, ''हमने पहले ही शिवसेना को बता दिया है कि कांग्रेस तीनों कानूनों के खिलाफ है.''

तीनों पार्टियां मिलकर करेंगी फैसला 

गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, ''सीएए, एनपीआर, एनआरसी के बारे में शरद पवार सभी का रुख तय करेंगे. महाराष्ट्र में अब तीन पार्टियों की सरकार है. तीनों पार्टियां मिलकर फैसला करेंगे, जो सर्वमान्य होगा. मैं राज्य के गृह मंत्री की हैसियत से कह रहा हूं कि किसी भी व्यक्ति की नागरिकता इसके कारण नहीं जाएगी.'' शरद पवार नाराज? शरद पवार, उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अलावा शिवसेना सांसद राऊत की 'वर्षा' में अचानक दोपहर में बैठक हुई. समझा जाता है कि उद्धव ठाकरे के सामने पवार ने नाराज जताई कि सीएए पर सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए तीनों पार्टियों को विश्वास में क्यों नहीं लिया गया? हालांकि, 'लोकमत समाचार' से इस बारे में कुछ भी कहने से अजित पवार ने इनकार कर दिया और बताया कि यह बैठक विधानमंडल के बजट सत्र की रणनीति को लेकर पहले से तय थी.

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टशिव सेनाकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग