लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राज ठाकरे ने अपने जन्मदिन पर औरंगजेब की फोटो वाला केक, गर्दन पर चलाया चाकू

By अंजली चौहान | Updated: June 14, 2023 20:22 IST

राज ठाकरे ने बुधवार को अपने जन्मदिन के मौके पर औरंगजेब की तस्वीर वाला केक काटा, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराज ठाकरे ने औरंगजेब की शक्ल वाला केक काटा महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर सियासत गरम राज ठाकरे ने औरंगजेब की गर्दन पर चलाया चाकू

मुंबई:महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने आज अपना 55वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन के मौके पर महाराष्ट्र राजनीति में उठा औरंगजेब का मुद्दा बड़े ही अनोखे अंदाज में नजर आया।

दरअसल, राज ठाकरे के जन्मदिन पर जो केक लाया गया उस पर औरंगजेब की तस्वीर लगी हुई थी। एमएनएस प्रमुख ने औरंगजेब की फोटो वाला केक काटा जिसकी खास बात ये रही कि उन्होंने औरंगजेब की गर्दन पर चाकू लगाया। 

एक ओर जहां महाराष्ट्र में औरंगजेब का मुद्दा गरमाया हुआ है उसमें राज ठाकरे द्वारा उसकी तस्वीर का केक काटने की घटना ने इसे एक नया मोड़ दिया है।

गौरतलब है कि एमएनएस प्रमुख के जन्मदिन पर उनके कार्यकर्ताओं ने ये केक उन्हें तोहफे के तौर पर दिया था। अब इस केक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

मालूम हो कि हाल ही में औरंगजेब और टीपू सुल्तान के नाम पर काफी हंगामा हुआ था। इसके कारण महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हिंसा भड़क गई जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस हिंसा के कारण पूरे राज्य में हड़कंप मच गया और राजनीति भी सुलग गई। 

कोल्हापुर में औरंगजेब पर आधारित सोशल मीडिया पोस्ट के बाद भड़की हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जिसके बाद इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई।

इस मामले में तमाम राजनीतिक दलों ने राज्य सरकार को घेरा और बयानबाजी का दौर चल पड़ा। 

कैसे हुई थी कोल्हापुर में हिंसा?

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले छत्रपति शिवाजी की जंयती के मौके पर कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर औरंगजेब के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट किया गया था।

इसके विरोध में कोल्हापुर में दो गुट बंट गए और हिंदू संगठनों ने बंद का ऐलान कर सड़कों पर प्रदर्शन किया। हालांकि, प्रदर्शन कर रही भीड़ पर कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसके बाद हिंदू संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। 

मामला बढ़ता देख पुलिस ने फौरन भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल हो गया। इलाके में कुछ दिनों के लिए धारा 144 लागू कर दी गई और किसी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई। 

टॅग्स :राज ठाकरेमहाराष्ट्रबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग