लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः जानिए कौन हैं मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, जिन्होंने प्रज्ञा ठाकुर को किया था गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 1, 2020 08:55 IST

महाराष्ट्र एसीबी के महानिदेशक के तौर पर तैनात आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह की नियुक्ति तब की गई है जब राज्य के गृह मंत्री एवं राकांपा नेता अनिल देशमुख ने बर्वे की सेवा अवधि को तीसरी बार बढ़ाने से इनकार कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह शनिवार (29 फरवरी) को सेवानिवृत्त हुए संजय बर्वे की जगह मुंबई का नए पुलिस आयुक्त बने हैं. परमबीर मालेगांव ब्लास्ट की जांच के दौरान प्रज्ञा ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आए थे.

आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह शनिवार (29 फरवरी) को सेवानिवृत्त हुए संजय बर्वे की जगह मुंबई का नए पुलिस आयुक्त बने हैं. परमबीर मालेगांव ब्लास्ट की जांच के दौरान प्रज्ञा ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आए थे. उस दौरान कहा गया कि परमबीर के पास इस मामले की जांच थी और उनके प्रयास से ही प्रज्ञा पर शिकंजा कसा था. 

हालांकि हेमंत करकरे उस वक्त एटीएस चीफ थे. एटीएस में आईजी रहे परमबीर एटीएस में डिप्टी आईजी के पद पर भी रह चुके हैं. सिंह का सर्विस रिकॉर्ड अच्छा रहा है. वे चंद्रपुर और भंडारा के जिला पुलिस अधीक्षक भी रह चुके हैं. कहे जाते हैं अंडरवर्ल्ड स्पेशिलस्ट परमबीर को अंडरवर्ल्ड नेटवर्क की पूरी जानकारी है. 

1993 के सीरियल बम ब्लास्ट के एक आरोपी को भी उन्होंने पकड़ा था. इसके अलावा ठाणे पुलिस आयुक्त रहने के दौरान उन्होंने ड्रग्स रैकेट मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को आरोपी बनाया. 

ड्रग्स रैकेट के मामले में चंडीगढ़ के डीआईजी शाजी मोहन को भी गिरफ्तार किया था. अपने करियर में परमबीर ने अंडरवर्ल्ड से जुड़े बहुत सारे ऑपरेशन किए. कासकर को पकड़ने में रही भूमिका सितंबर 2017 में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के भाई इकबाल कासकर की गिरफ्तारी के वक्त परमबीर ठाणे के पुलिस आयुक्त थे. इकबाल को बिल्डर से उगाही की धमकी के आरोप में ठाणे अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था.

बता दें, है. महाराष्ट्र एसीबी के महानिदेशक के तौर पर तैनात सिंह की नियुक्ति तब की गई है जब राज्य के गृह मंत्री एवं राकांपा नेता अनिल देशमुख ने बर्वे की सेवा अवधि को तीसरी बार बढ़ाने से इनकार कर दिया. दिलचस्प यह है कि पिछले साल दिसंबर में, बतौर एसीबी प्रमुख परमबीर सिंह ने 12 विदर्भ सिंचाई विकास निगम (वीआईडीसी) परियोजनाओं में कथित घोटाले के संबंध में राकांपा नेता अजित पवार को क्लीनचिट दी थी जो फिलहाल राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं. 

सिंह के पूर्ववर्ती बर्वे मुंबई पुलिस के रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण का काम बिना कीमत वसूले उनके बेटे और पत्नी की कंपनी को देने के कारण हाल में विवादों में घिर गए थे. 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग