लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बाढ़ की वजह से विदर्भ के 18 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

By भाषा | Updated: August 31, 2020 01:28 IST

नागपुर के संभागीय आयुक्त कार्यालय ने कहा कि रविवार शाम तक पांच जिलों के 148 प्रभावित गांवों के 18,261 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर के अलावा पूर्वी विदर्भ के गडचिरोली, चंद्रपुर, भंडारा और गोंदिया जिले में शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश हुई।विदर्भ क्षेत्र में प्रभावित लोगों के लिए 83 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

नागपुर: 30 अगस्त (भाषा) पिछले दो दिनों से जारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति पैदा होने के बाद महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र के कुछ जिलों और नागपुर के कई स्थानों से 18,000 से अधिक लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नागपुर के अलावा पूर्वी विदर्भ के गडचिरोली, चंद्रपुर, भंडारा और गोंदिया जिले में शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश हुई। नागपुर के संभागीय आयुक्त कार्यालय ने कहा कि रविवार शाम तक पांच जिलों के 148 प्रभावित गांवों के 18,261 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

प्रभावित लोगों के लिए 83 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। राज्य सरकार के मंत्री नितिन राउत ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने ट्वीट करके कहा कि वह पूर्वी विदर्भ में बाढ़ की स्थिति की करीबी निगरानी कर रहे हैं। भाषा शफीक सुभाष सुभाष

टॅग्स :महाराष्ट्रबाढ़विदर्भ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग