लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election: NCP ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए शिंदे और मितकारी को उम्मीदवार घोषित किया

By भाषा | Updated: May 10, 2020 18:12 IST

वर्ष 2019 में कोरेगांव विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाले शिंदे को विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। शिंदे नवी मुंबई नगर निगम के इस वर्ष अथवा अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनाव के प्रभारी भी हैं। रा

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना, राकांपा और छोटे दल शामिल हैं और इनके पास 171 विधायक का समर्थन है। राज्य में विधान परिषद की नौ सीट के लिए चुनाव होने हैं।

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने रविवार को राज्य विधान परिषद चुनाव के लिए शशिकांत शिंदे और अमोल मितकारी को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया। मितकारी राकांपा के प्रदेश महासचिव हैं, जिन्होंने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका अदा की थी।

वर्ष 2019 में कोरेगांव विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाले शिंदे को विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। शिंदे नवी मुंबई नगर निगम के इस वर्ष अथवा अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनाव के प्रभारी भी हैं। राज्य में विधान परिषद की नौ सीट के लिए चुनाव होने हैं।

भाजपा ने चार उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं जबकि शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने दो-दो उम्मीदवार घोषित किए हैं। एक राजनीतिक विश्लेषक ने कहा, '' महाराष्ट्र विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना, राकांपा और छोटे दल शामिल हैं और इनके पास 171 विधायक का समर्थन है।

चुनाव गणित के मुताबिक, हर उम्मीदवार को विधान परिषद का सदस्य बनने के लिए 29 वोट की आवश्यकता है। जीत के लिए इन्हें तीन और वोटों की जरूरत होगी।'' एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, '' करीब चार निर्दलीय विधायक महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का समर्थन कर सकते हैं। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस नेतृत्व का विचार इनका समर्थन हासिल करना है।'' इस मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने कहा कि कांग्रेस पहले ही दिन से दो सीट पर लड़ना चाहती है। हम अपने दोनों उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए बैठकें कर रहे हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग