लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में लॉकडाउन में BJP व‍िधायक ने जन्मदिन पर उमड़ी भीड़: राशन बाँटने को लेकर MLA ने दी सफाई, घटना को बताया 'राजनीतिक साजिश'

By स्वाति सिंह | Updated: April 6, 2020 09:40 IST

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में बीजेपी के एक विधायक ने कथित तौर पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर लोगों को अनाज बांटा।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में बीजेपी के नेता ने अपने जन्मदिन लॉकडाउन का उल्लंघन किया है।दादाराव केचे पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

देश भर में कोरोना के चलते लॉकडाउन किया गया है और लोगों को भीड़ से बचने की सलाह दी जा रही है। इसी बीच महाराष्ट्र में बीजेपी के एक नेता और वर्धा के विधायक दादाराव केचे के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर अनाज लेने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस पर सफाई देते हुए कि विधायक ने कहा ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी और यह उनके खिलाफ विपक्षी दलों की ‘‘राजनीतिक साजिश’’ है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दादाराव केचे ने सफाई देते हुए कहा, 'मैंने 4 दिन पहले लोगों से अपील की थी कि कोई मेरे जन्मदिन पर मुझसे मिलने न आए। फिर भी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने मुझसे मुलाकात की। मेरे प्रतिद्वंद्वियों ने साजिश रची और लोगों को बताया कि मेरे आवास पर राशन वितरित किया जा रहा है। तब भी जब मैंने यहां किसी को नहीं बुलाया। यह मुझे बदनाम करने के लिए किया गया है।'

दरअसल, महाराष्ट्र के वर्धा जिले में बीजेपी के एक विधायक ने कथित तौर पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर लोगों को अनाज बांटा। घटना की पुष्टि करते हुए सब डिविजनल अधिकारी हरीश धार्मिक ने कहा कि विधायक दादाराव केचे पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि विधायक ने बंद के दौरान प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी। विधायक के घर के बाहर मुफ्त में अनाज लेने के लिए कम से कम सौ लोग एकत्रित हुए थे जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर उन्हें तितर बितर किया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग